त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखीं मतपेटियां, स्ट्रांग रूम

- देर रात तक जमा हुईं पेटियां डटे रहे अधिकारी व कर्मचारी - रात होने के कारण नह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:51 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:51 PM (IST)
त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखीं मतपेटियां, स्ट्रांग रूम
त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखीं मतपेटियां, स्ट्रांग रूम

- देर रात तक जमा हुईं पेटियां, डटे रहे अधिकारी व कर्मचारी

- रात होने के कारण नहीं मिला साधन, भटकते रहे कार्मिक

जागरण संवाददाता, कन्नौज: मतदान के बाद मतपेटियां त्रिस्तरीय सुरक्षा में रखीं गईं। उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम सील किए गए। दिनरात सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी तैनात की गई। देर रात तक मतपेटियां जमा की गईं।

जिले में 1842 बूथों पर मतदान के बाद मतपेटियां सील कर ब्लाक पर बने स्ट्रांग रूम पर जमा हुईं। यह प्रक्रिया शाम से रात तक चलती रही। पीठासीन अधिकारियों ने एक-एक करके मतपेटियां बने काउंटरों पर जमा की। पेटी जमा करने के लिए कतार लगी रही और जल्दी नंबर आने के चक्कर में मारामारी के हालात रहे। पेटी जमा करने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम सील किए। यह प्रक्रिया देररात तक चली। परिसरों में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा खींचकर पुलिस व पीएसी तैनात की गई। साथ ही परिसर सील कर दिए गए। आठ ब्लाक के स्ट्रांग रूम सात परिसरों में बनाए गए हैं। कन्नौज व गुगरापुर दोनों ब्लाक का नवीन मंडी में स्ट्रांग रूम बनाया गया। सुरक्षा की ²ष्टि से सीसीटीवी कैमरे पहले से लगे हैं। सभी जगह ज्यादा रात होने पर कार्मिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिनके पास वाहन नहीं थे तो भटकते रहे। इस बीच उन्हें किसी तरह का साधन नहीं मिला।

ये बने स्ट्रांग रूम

कन्नौज व गुगरापुर : नवीन मंडी, जीटी रोड

जलालाबाद : बीडी तिवारी इंटर कालेज

तालग्राम : एसजीआर महाविद्यालय, निकवा

छिबरामऊ : निगम मंडी, पश्चिमी बाईपास

सौरिख : गंगासिंह महाविद्यालय सुल्तानपुर

उमर्दा : स्वामी गिरीशानंद महाविद्यालय, तिर्वा

हसेरन : महात्मा गांधी इंटर कालेज, मढ़पुरा

chat bot
आपका साथी