प्रेमी के संग दुल्हन ने लिए सात फेरे

संवाद सहयोगी तिर्वा 24 घंटे पंचायत चलने के बाद दुल्हन की बात प्रेमी के साथ बन गई। दुल्हन को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 06:20 PM (IST)
प्रेमी के संग दुल्हन ने लिए सात फेरे
प्रेमी के संग दुल्हन ने लिए सात फेरे

संवाद सहयोगी, तिर्वा: 24 घंटे पंचायत चलने के बाद दुल्हन की बात प्रेमी के साथ बन गई। दुल्हन को पुलिस ने रात में स्वजन को सौंप दिया। स्वजन ने घर जाकर प्रेमी के साथ फेरे कराए। वहीं, समझौता होने पर बरात लेकर पहुंचा दूल्हा वापस हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के ककलापुर गांव निवासी मोनी देवी पुत्री रामसनेही की बारात गुरुवार को सौरिख के फूलनपुर गांव से आई थी। मोनी ने दूल्हा पंकज से शादी करने से इन्कार किया था। पंकज ने बारात में हुए खर्च का रुपया लिया और बारात समेत लौट गए। मोनी ने अपने प्रेमी अजीत पुत्र राजाराम निवासी हैयात नगर छिबरामऊ को तैयार किया। कोतवाली में पंचायत चली। वहां पर फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बरना खुर्द सतौली गांव निवासी बादाम सिंह ने पहुंचकर अपनी बेटी का रिश्ता अजीत से तय होने की बात कही। बादाम सिंह ने भी रिश्ता तोड़ दिया और बरीक्षा में दी नकदी को लेकर वापस लौट गए। रात में मोनी व अजीत आपस में शादी करने को तैयार हो गए। किसी पक्ष ने कार्रवाई नहीं की और पुलिस को तहरीर नहीं दी। रात में पुलिस ने अजीत व मोनी को उनके स्वजन के सुपुर्द किया। ककलापुर गांव में मोनी का विवाह अजीत के साथ किया गया। फेरे हुए और विदाई कर दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मोनी को बालिग होने से अपनी पंसद का दूल्हा चुनने का अधिकार था। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी तो कार्रवाई नहीं हुई। लड़की को स्वजन के सुपुर्द किया गया और घर पर दोनों की शादी करा दी गई।

chat bot
आपका साथी