वृद्ध को चाकुओं से गोद कर किया मरणासन्न

संवाद सहयोगी छिबरामऊ मजदूरी करके वापस आ रहे वृद्ध पर कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 10:51 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 10:51 PM (IST)
वृद्ध को चाकुओं से गोद कर किया मरणासन्न
वृद्ध को चाकुओं से गोद कर किया मरणासन्न

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: मजदूरी करके वापस आ रहे वृद्ध पर कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। लहूलुहान होने पर मरणासन्न अवस्था में पड़ा छोड़कर भाग गए । अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना सौरिख के गांव नगला समद राजापुर निवासी 55 वर्षीय रघुनंदन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मंगलवार को भी वह रोज की भांति मजदूरी करने गए थे। रात को वापस घर आ रहे थे। गांव पहुंचने पर तीन युवकों ने उन्हें अभद्रता करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद एक ने चाकू से ताबड़तोड़ कई बार किए। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। हमलावर युवक धमकी देते हुए भाग गए। लोगों की भीड़ लग गई। तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख लेकर गए। वहां से नगला दिलू स्थित 100 शैय्या अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध के पुत्र का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इससे वह लोग रंजिश मान रहे थे। उन्हीं लोगों ने रात को रघुनंदन पर हमला कर दिया। वहीं अस्पताल में घायल अवस्था में पहुंचे वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिबरामऊ ले जाने के लिए कहा गया। बताया गया कि कोविड की वजह से अस्पताल में अब व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। घटना के संबंध में जब गांव में संपर्क किया गया तो पता चला आपसी पारिवारिक विवाद में जमकर लाठी, ईंट पत्थर व चाकू कुल्हाड़ी चले हैं। प्रभारी निरीक्षक से जब फोन कर पहुंचने का प्रयास किया तो उन्होंने थोड़ी देर में बात करने की बात कही।

बदमाशों के हमले में घायल वृद्धा ने तोड़ा दम

संवाद सूत्र, मानीऊ : बदमाशों के हमले से घायल वृद्ध महिला की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह चार दिन से गंभीर हालत में भर्ती थीं। स्वजन शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। वहीं, गांव के एक युवक को पुलिस ने पकड़कर कोतवाली में पूछताछ की।

मानीमऊ चौकी के अंतर्गत नेरा गांव में 13 मई की रात 70 वर्षीय महिला लौंगश्री पर बदमाशों ने हमला कर दिया था। मारपीट के दौरान उनके पास से एक जोड़ी तोड़ियां व एक जोड़ी बाला लूट ले गए थे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। उन्हें कानपुर के हैलट में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी एक दिन पहले बयान लेने गई थी। हालत गंभीर होने पर जानकारी नहीं कर पाए। इससे बयान अधूरे रहे। पुलिस ने गांव के एक युवक को पकड़कर पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि युवक से पूछताछ चल रही है। जल्द राजफाश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी