ट्रक में घुसी अनियंत्रित कार, छह घायल

मुंडन संस्कार की दावत में शामिल होकर वापस लखनऊ जा रहे युवकों की तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। इससे कार में सवार आठ लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद एक को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:24 AM (IST)
ट्रक में घुसी अनियंत्रित कार, छह घायल
ट्रक में घुसी अनियंत्रित कार, छह घायल

संवाद सूत्र, तालग्राम : मुंडन संस्कार की दावत में शामिल होकर वापस लखनऊ जा रहे युवकों की तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। इससे कार में सवार आठ लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद एक को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।

आशियाना निवासी 29 वर्षीय कुलदीप पुत्र मनोज शुक्रवार को मित्र के बेटे के मुंडन संस्कार आयोजन में शामिल होने को आगरा गए थे। उनके साथ अन्य मित्र भी थे। रात को सभी वापस लखनऊ के लिए चल दिए। लखनऊ के मुसाहिबगंज निवासी 28 वर्षीय विनोद पुत्र अवधेश कार चला रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुबह तीन बजे के करीब ग्राम प्रान नगला के पास विनोद को झपकी आ गई। ऐसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में कार सवार कुलदीप व विनोद सहित लखनऊ के सहादतगंज निवासी 28 वर्षीय अमित पुत्र प्रताप नरायन, 34 वर्षीय देवेश पुत्र कृष्णदत्त व 32 वर्षीय सोनू पुत्र गणेश शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी शिवम, सुधांशू व हिमांशू को मामूली चोटें आई। मौके पर एनसीसी टीम के अजय सिंह पहुंचे साथियों की मदद से सभी को निकाला। मामूली चोट होने पर मौके पर उपचार किया। गंभीर घायल पांच लोगों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेज दिया। सोनू को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।

बरातियों से भरी बोलेरो खाई में पलटी, चार जख्मी

संवाद सहयोगी, तिर्वा : बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में चार लोग जख्मी हो गए। उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के बदलेपुवर गांव निवासी करतार सिंह पुत्र नत्थू सिंह, शिवराज सिंह पुत्र बलराम सिंह, श्याम सिंह पुत्र जीवन सिंह व पीयूष पुत्र संजीव कुमार समेत आठ लोग बोलेरो में बैठकर रसूलाबाद विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। गांव के एक युवक की बरात जा रही थी। शुक्रवार रात को तिर्वा-बेला रोड पर स्थित बलनपुर गांव के सामने बोलेरो तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बोलेरो में आठ लोग सवार थे। चार घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां पर हालत गंभीर बनी हुई थी। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को भेज दी गई। कोतवाली प्रभारी टीपी वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी