72 मरीजों ने कोरोना को दी मात, 25 संक्रमित

- अब तक 102 लोगों की हो चुकी है कोरोना से मौत 9013 कुल संक्रमित मिले हैं - 8313 मरीजों ने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:35 PM (IST)
72 मरीजों ने कोरोना को दी मात, 25 संक्रमित
72 मरीजों ने कोरोना को दी मात, 25 संक्रमित

- अब तक 102 लोगों की हो चुकी है कोरोना से मौत, 9013 कुल संक्रमित मिले हैं

- 8313 मरीजों ने कोरोना को दी मात, 598 एक्टिव केस

जागरण संवाददाता, कन्नौज : जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार कम हो रहा है। ऐसे में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है है। सोमवार को जिले में 25 पॉजिटिव केस मिले हैं। 72 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

स्वास्थ्य विभाग के अपर शोध अधिकारी यतींद्र कुमार मंजुल ने बताया कि सोमवार को तिर्वा मेडिकल कॉलेज तिर्वा से रिपोर्ट आई है। इसमें गुरसहायगंज, कपूरपुर, इंदरगढ़, पुलिस लाइन, बेहटा, रामपुर निगोह, शिवाजी नगर, पठकाना, चौधरी सराय, जवाहरगंज, जिला जेल, सिमरपुर, अमोलर, सौरिख, फायर स्टेशन तिर्वा व विनोद दीक्षित समेत 25 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें चार जिला जेल के पॉजिटिव केस शामिल हैं। साथ ही 72 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। कुछ मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जनपद में 598 एक्टिव केस रह गए हैं। अब तक 9013 पॉजिटिव व 8313 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। 102 लोगों की मौत हो चुकी है। अब मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

10 मई से कम हो रही जांच

जिला अस्पताल व विनोद दीक्षित अस्पताल में कोरोना जांच की जा रही है। लोगों के मुताबिक दस मई के बाद से जांचे कम हो रही है। पहले करीब 160 लोगों की जांच होती थी, जो अब प्रतिदिन 50 से 60 सैंपल लिए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी