पुलिस पर हमला करने वाले 36 उपद्रवी गए जेल

संवाद सूत्र गुरसहायगंज प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में ईंट-पत्थर चलने पर दो पुलिसकर्मी गंभी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:49 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:49 PM (IST)
पुलिस पर हमला करने वाले 36 उपद्रवी गए जेल
पुलिस पर हमला करने वाले 36 उपद्रवी गए जेल

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज: प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में ईंट-पत्थर चलने पर दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 58 उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही महिला व पुरुष समेत 36 उपद्रवियों को जेल भेजा है।

सोमवार शाम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुंडवाबुजुर्ग स्थित प्राइमरी पाठशाला में फर्जी वोटिग को लेकर प्रधान पद के प्रत्याशियों व समर्थकों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में खूब ईंट-पत्थर चले थे। जानकारी पर पहुंचे उपनिरीक्षक प्रेम सिंह राजपूत व कांस्टेबल नरवेश पर भीड़ ने हमला किया था। इससे उप निरीक्षक व कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा पहुंचे थे और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने बलवा के दौरान नामजद 25 पुरुष, 13 महिलाओं के आलावा 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। 12 महिलाएं व 24 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं, गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। इससे सन्नाटा है और उपद्रवी गांव छोड़ गए हैं। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

शस्त्रों से थे लैस, बूथ लूटने का प्रयास

मझपुर्वा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बृजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ग्राम डुंड़वाबुजुर्ग स्थित प्राइमरी पाठशाला में मतदान के दौरान गांव के मोना, तोहिद, अलीम, मर्सी अहमद, सादिक, मुशर्रफ, फिरोज, हासिम, सद्दाम खान, सलाम, राजा, अब्दुल वाजिद अली, मोहम्मद दिलशाद, इमरान खान, अरमान, खुशनैन, मोहम्मद अख्तर, अकमल, आमिर, जरीब, मुजीब, निहाल, बसीम, समीउद्दीन, आसिफ समेत 20 अज्ञात लोगों ने अवैध शस्त्रों से लैस होकर बूथ लूटने का प्रयास किया। पुलिस पर जानलेवा हमला किया। उपनिरीक्षक प्रेम सिंह राजपूत व सिपाहियों को मारपीटा। इसके बाद 25 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच सराय प्रयाग चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह को दी है।

महिलाएं शांतिभंग में गईं जेल

मतदान के दौरान पथराव में महिलाएं साबरीन, हसीन, नगीना, अफसाना, रुखसाना, अफरोज, मुनव्वरी, अफरोज, सबाना, रुखसाना, मनीषा, नगमा, मूबीना शामिल रहीं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई कर सोमवार की देर रात जेल भेज दिया।

दो उपद्रवी कोरोना पॉजिटिव

पथराव के दौरान पुलिस ने 38 लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेजा है। इससे पहले जांच कराई गई। इसमें एक महिला और एक पुरुष कोरोना पॉजिटिव निकले। दोनों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

बंधा नगरिया में पुलिस पर पथराव, दारोगा सहित तीन घायल

संवाद सूत्र, सौरिख: पोलिग बूथ पर उपद्रव की सूचना पर पहुंची पुलिस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। हमले में दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। दारोगा की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। घटना सोमवार शाम छह बजे की है।

सोमवार को क्षेत्र के ग्राम बंधा नगरिया में कलस्टर मोबाइल वाहन संख्या छह पर तैनात उपनिरीक्षक संजय मिश्रा को सूचना मिली कि मतदान केंद्र पर कुछ अराजकतत्व ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को परेशान कर रहे हैं। वह मौके पर पहुंचे और अफसरों को सूचना दी। बताया कि जैसे ही वह पुलिसकर्मियों संग मतदान केंद्र के पास पहुंचे। वैसे ही उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे उपनिरीक्षक किशनवीर सिंह, कांस्टेबल रोहित एवं नितिन घायल हो गए। हमले में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ शिव कुमार थापा पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों को वहां से खदेड़ दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उपनिरीक्षक किशनवीर की तहरीर पर बंधा नगरिया निवासी बब्लू पुत्र जगवीर सिंह, नंदलाल पुत्र लालता प्रसाद, सुरेंद्र पुत्र ब्रह्मादीन, योगेंद्र पुत्र अजब सिंह नामजद समेत 10 अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी