323 लोगों ने कोरोना को हराया, 63 नए संक्रमित

-दो संक्रमितों की मौत जिले में अब तक कुल 93 की गई जान -कुल 7107 लोग स्वस्थ 1391 बचे कोरोना

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 05:52 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 05:52 PM (IST)
323 लोगों ने कोरोना को हराया, 63 नए संक्रमित
323 लोगों ने कोरोना को हराया, 63 नए संक्रमित

-दो संक्रमितों की मौत, जिले में अब तक कुल 93 की गई जान

-कुल 7107 लोग स्वस्थ, 1391 बचे कोरोना संक्रमित

जागरण संवाददाता, कन्नौज: इत्र नगरी के लिए राहत भरी खबर कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा अब बढ़ने लग है। रविवार को 323 लोगों ने कोरोना को हराया। वहीं 63 नए संक्रमित मिले। जबकि दो लोगों की मौत हो गई। सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अपर शोध अधिकारी यतींद्र कुमार मंजुल ने बताया कि रविवार को मेडिकल कालेज तिर्वा से रिपोर्ट आई है। इसमें कन्नौज ब्लॉक, तालग्राम, उमर्दा, छिबरमऊ, सौरिख आदि में 63 पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि दो व्यक्ति की मौत हुई है। सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं, जिनकी स्थिति ठीक थी, उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य टीम अब घर-घर जाकर लोगों को चिह्नित कर रही है। उनकी जांच कर रही है। लक्षण मिलने पर उन्हें दवा की किट आदि दी जा रही है। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पॉजिटिव मिलने पर होम आइसोलेट कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 93 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि अब तक कुल 7107 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जनपद में अब तक कुल 8591 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से अब 1391 एक्टिव केस रह गए हैं।

-----------

जिले की स्थिति

नए केस : 63

स्वस्थ : 323

मृत्यु : 02

कुल एक्टिव : 1391

chat bot
आपका साथी