263 ने कोरोना को हराया, 121 मिले नए संक्रमित

-अब तक कुल 6784 लोगों ने कोरोना को दी मात -गांवों में लोगों को किया जा रहा जागरूक जागरण

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 05:57 PM (IST)
263 ने कोरोना को हराया, 121 मिले नए संक्रमित
263 ने कोरोना को हराया, 121 मिले नए संक्रमित

-अब तक कुल 6784 लोगों ने कोरोना को दी मात

-गांवों में लोगों को किया जा रहा जागरूक जागरण संवाददाता, कन्नौज : कोरोना को मात देने वालों की संख्या में अब बढ़ोतरी होने लगी है। वहीं, संक्रमितों के मिलने की संख्या का ग्राफ अब कम हो रहा है। शनिवार को 121 नए संक्रमित मिले। जबकि 263 लोगों ने कोरोना को मात दी। सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अपर शोध अधिकारी यतींद्र कुमार मंजुल ने बताया कि शनिवार को मेडिकल कालेज तिर्वा से रिपोर्ट आई है। इसमें कन्नौज ब्लाक, छिबरामऊ, सौरिख आदि में 121 पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। बताया कि स्वास्थ्य टीम अब घर-घर जाकर लोगों को चिह्नित कर रही है। उनकी जांच कर रही है। लक्षण मिलने पर उन्हें दवा की किट आदि दी जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। पॉजिटिव केस मिलने पर होम आइसोलेट किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि अब तक 91 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। अब तक कुल 6784 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वर्तमान में जनपद में 8528 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से अब 1653 पॉजिटिव केस रह गए हैं। जिले की स्थिति नए केस : 121 स्वस्थ : 263 मृत्यु : 01 कुल एक्टिव : 1653

chat bot
आपका साथी