खालेपुरवा में हुई फायरिग में दूसरे पक्ष के 14 पर मुकदमा

संवाद सूत्र ठठिया खालेपुरवा गांव में जमीन के विवाद में रविवार को दो पक्षों में फायरिग हो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:24 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:24 PM (IST)
खालेपुरवा में हुई फायरिग में दूसरे पक्ष के 14 पर मुकदमा
खालेपुरवा में हुई फायरिग में दूसरे पक्ष के 14 पर मुकदमा

संवाद सूत्र, ठठिया : खालेपुरवा गांव में जमीन के विवाद में रविवार को दो पक्षों में फायरिग हो गई थी। इस पर पुलिस ने दूसरे दिन दूसरे पक्ष पर भी मुकदमा दर्ज किया है। इसमें प्रधान पति समेत 14 लोगों को आरोपित बनाया है।

सर्वजनिक जमीन पर कब्जा करने की नीयत से लिटर डालने को लेकर सुरेश कुमार यादव व नाथूराम यादव के बीच विवाद हो गया था। इसमें फायरिग व पथराव हुआ था। पुलिस ने नाथूराम की तहरीर पर महसैंया ग्राम पंचायत के प्रधान पति सुभाष यादव के अलावा सुरेश चंद्र, अंकित, सुशील, कश्मीर सिंह, रामजी, रमाकांत, श्याम सिंह, शिवम, कलक्टर सिंह, अनुज कुमार, राजेश, सतेंद्र पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नाथूराम के मुताबिक विवाद के समय सुभाष, रामजी और कश्मीर सिंह हाथ में तमंचा लेकर आए थे। इन्होंने जमकर फायरिग की, जबकि पुलिस ने एक दिन पूर्व नाथूराम समेत 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था।

प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी ने बताया कि जांच की जा रही। तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज हुआ। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। युवक घर में कूदा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

संस, छिबरामऊ: कोतवाली छिबरामऊ के गाव बहवलपुर में रामनिवास के घर में मंगलवार रात को एक युवक चोरी के इरादे से कूद गया। आवाज सुनकर घर के लोगों को जानकारी हो गई। स्वजन ने उसको पकड़ लिया। लोगों की भीड़ लग गई। पिटाई के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवक नशे की हालत में होने की वजह से कुछ भी बता नहीं पा रहा है। लोग स्मैक के नशे का आदी होने की चर्चा कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक के बारे में जानकारी की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी