झांसी में प्राइवेट बस की हार्वेस्टर से टक्कर में 14 मजदूर घायल, आठ गंभीर

Accident in UP भदोही के गोपीगंज से 55-60 मजदूरों को लेकर गुजरात के सूरत जा रही एक प्राइवेट बस शनिवार को झांसी के मोंठ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। झांसी-कानपुर हाइ वे पर तेज रफ्तार बस की सड़क के किनारे खड़े हार्वेस्टर से टक्कर में 14 मजदूर घायल हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 01:54 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 01:54 PM (IST)
झांसी में प्राइवेट बस की हार्वेस्टर से टक्कर में 14 मजदूर घायल, आठ गंभीर
टक्कर के बाद हार्वेस्टर और बस सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई।

झांसी, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के लॉकडाउन में घर वापसी के बाद अब मजदूरों की वापसी का क्रम जारी है। भदोही के गोपीगंज से 55-60 मजदूरों को लेकर गुजरात के सूरत जा रही एक प्राइवेट बस शनिवार को झांसी के मोंठ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

झांसी-कानपुर हाइ वे पर तेज रफ्तार बस की सड़क के किनारे खड़े हार्वेस्टर से टक्कर में 14 मजदूर घायल हैं। इनमें से आठ की हालत गंभीर है, जिनको यहां के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भदोही के भदोही के गोपीगंज के के एक ढाबा से 55-60 सवारी लेकर प्राइवेट बस सूरत (गुजरात) जा रही थी। तेज रफ्तार बस झांसी-कानपुर 27 नेशनल हाईवे पर थाना मोंठ क्षेत्र के पास हार्वेस्टर से टकरा गई। टक्कर के बाद हार्वेस्टर और बस सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। बस के पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। यह देख मौके से निकल रहे राहगीरों की मदद से सवारियों को बाहर निकाला गया।

इस दुर्घटना की सूचना पर पुलिस के साथ एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बस में घायल पड़े लोगों बाहर निकाला गया। घायलों को मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर आठ लोगों को झांसी अस्पताल रिफर कर दिया। सभी घायल भदोही जिला के निवासी हैं।

chat bot
आपका साथी