बैंक कर्मियों ने काली पट्टी बाँधकर जताया विरोध

फोटो : 9 जेएचएस 13 झाँसी : पीएनबी हँसारी में काली पट्टी पहनकर विरोध जताते प्रबन्धक एके राजन व अन्य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:16 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:16 PM (IST)
बैंक कर्मियों ने काली पट्टी बाँधकर जताया विरोध
बैंक कर्मियों ने काली पट्टी बाँधकर जताया विरोध

फोटो : 9 जेएचएस 13

झाँसी : पीएनबी हँसारी में काली पट्टी पहनकर विरोध जताते प्रबन्धक एके राजन व अन्य कर्मचारी।

:::

झाँसी : यूनाइटिड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स झाँसी के तत्वावधान में बैंक के निजीकरण का विरोध किया गया। इस दौरान समस्त बैंक के कर्मचारियों व अधिकारियों ने बैज धारण कर कार्य किया।

बैंक के निजीकरण का विरोध कर रही यूनाइटिड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स झाँसी के संयोजक अशोक कुमार महावर, उप संयोजक जेपी किलेदार व सह संयोजक ज्ञानेन्द्र मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से बताया कि गुरुवार को विरोध स्वरूप सभी बैंक शाखाओं में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों ने बैज धारण कर कार्य किया। इस आन्दोलन को आगे भी चलाया जाएगा। अगले सप्ताह बैंक में 2 दिन हड़ताल रहेगी। यूएफओबीयू के इस कार्यक्रम में एआइपीएनबीओए के मण्डल अध्यक्ष एके राजन, प्रमोद दुबे, अजय कुशवाहा, रवि, अंजलि पाल, रचना, जयमाला आदि का विशेष सहयोग रहा।

फोटो : 9 लोकल 1

झाँसी : कुष्ठ आश्रम में कम्बल व कपड़े वितरित करते जेसीआइ उड़ान के सदस्य।

:::

कुष्ठ आश्रम में किए गर्म कपड़े व कम्बल वितरित

झाँसी : जेसीआइ उड़ान के तत्वावधान में कुष्ठ आश्रम में वहाँ रहने वालों को भोजन कराया गया और शीत ऋतु से बचाव के लिए 251 गर्म कपड़े व कम्बल का वितरण किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष केके तिवारी, जेसी पुष्कर, अनीता त्रिपाठी, राजीव व वर्षा साहू के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस मौके पर कुलदीप चौकसे, भूपेन्द्र अग्रवाल, विवेक पुरवार, राजेन्द्र सिंह चौहान, सागर अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, मनीष अग्रवाल, अनीश अग्रवाल, विनय सोनी, शीलू अग्रवाल, विनीता तिवारी, रेनुका चौहान आदि उपस्थित रहे। आदर्श सिंह ने आभार व्यक्त किया।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में हुई प्रतियोगिताएं

झाँसी : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव के निर्देशन में डीएवी इण्टर कॉलिज झाँसी में किया गया। इस मौके पर ़िजला सह नोडल अधिकारी मनमोहन मनु ने शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव के संयोजन में वाद-विवाद, निबन्ध व क्वि़ज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वाद-विवाद प्रतियोगिता में शिवम जायसवाल प्रथम, कीर्तिमान चौधरी द्वितीय व कुणाल सिंह तृतीय स्थन पर रहे। नरेन्द्र कुमार ने संचालन किया।

मदन यादव

समय- 7.05

9 दिसम्बर

chat bot
आपका साथी