़जहर खाने वाली युवती ने 8 दिन बाद दम तोड़ा

0 मायके पक्ष का आरोप- हालत बिगड़ने पर पत्‍‌नी को छोड़कर भगा पति 0 पति के उत्पीड़न से तंग आकर पत्‍‌नी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 07:13 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 07:13 PM (IST)
़जहर खाने वाली युवती ने 8 दिन बाद दम तोड़ा
़जहर खाने वाली युवती ने 8 दिन बाद दम तोड़ा

0 मायके पक्ष का आरोप- हालत बिगड़ने पर पत्‍‌नी को छोड़कर भगा पति

0 पति के उत्पीड़न से तंग आकर पत्‍‌नी ने खा लिया था ़जहर

झाँसी : पति के उत्पीड़न से तंग आकर ़जहर खाने वाली युवती ने बीती रात मेडिकल कॉलिज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मैजिस्ट्रेट की देखरेख में चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।

शिवपुरी (मप्र) के खनियाधाना, ग्राम मुहारी निवासी गुड्डी पुत्री इमरत ने पुलिस को बताया कि वह राजू, शोभाराम, आशा, करन, राजकुमारी 6 भाई-बहन हैं। राजकुमारी (25) सबसे छोटी बहन थी। उसका विवाह शिवपुरी के ग्राम हमीरपुर निवासी दीपक के साथ हुआ था। थ्रेशर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी थी। इस पर पिता इमरत ने 1 वर्ष पहले खनियाधाना, भगवन्तपुरा निवासी ब्रजेश के साथ राजकुमारी का विवाह कर दिया। शादी में साम‌र्थ्य के अनुसार उपहार दिये। कुछ दिनों बाद दामाद अतिरिक्त दहेज की माँग को लेकर राजकुमारी की मारपीट करने लगा, उसके सारे गहने बेच दिये। वह मायके वालों से बात नहीं करने देता था। पति के उत्पीड़न से तंग आकर राजकुमारी ने 8 दिन पहले ़जहर खा लिया, इससे उसकी हालत बिगड़ गयी। ब्रजेश ने उसे मेडिकल कॉलिज में भर्ती करा दिया। 3 दिन पहले जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो वह ससुरालियों को सूचना देकर भाग गया। बीती रात राजकुमारी ने दम तोड़ दिया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम हाउस में मैजिस्ट्रेट की निगरानी में चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया।

भू-माफिया नत्थू कुशवाहा भागा, गुर्गा गिरफ्तार

0 धक्का-मुक्की में पुलिसकर्मी की कमीज के बटन टूटे

0 आरोपी के ़कब़्जे से तमंचा-कारतूस बरामद

झाँसी : कई मामलों में वाँछित चल रहे भू-माफिया नत्थू कुशवाहा को पकड़ने गयी पुलिस टीम से उसकी धक्का-मुक्की हो गयी। वह पुलिस को चकमा देता हुआ साथियों के साथ पीछे के दरवा़जे भाग निकलने में सफल हो गया। पुलिस ने उसके एक गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया। उसके ़कब़्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किये। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु़कदमा दर्ज करा दिया करा दिया है।

नत्थू कुशवाहा को गिरफ्तार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा के निर्देश पर टीम का गठन कर दिया गया था। मंगलवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेश शुक्ला आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए शिव परिवार कॉलनि स्थित उसके आवास पर पहुँच गयी। उसने भू-माफिया के घर को चारों ओर से घेर लिया था। नत्थू कुशवाहा को पुलिस के आने की भनक लग गयी। वह पीछे के दरवा़जे की ओर से अपने 4 साथियों के साथ भागने लगा, इस दौरान उसकी पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हो गयी। एक उप-निरीक्षक व पुलिस कर्मी ने उसे पकड़ लिया, वह उन्हें धक्का देते हुये भागा, इससे पुलिसकर्मी की कमीज के बटन टूट गये। पुलिस के अनुसार नत्थू 3 साथियों के साथ चार-पहिया वाहन में बैठकर भाग गया। पुलिस ने उसके जिसे गुर्गे को पकड़ा, उसने अपना नाम चन्दन कुशवाहा निवासी बाहर ओरछा गेट बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किये। बताते चलें कि पकड़े गये आरोपी पर कोतवाली समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में 27 मु़कदमे दर्ज हैं, पुलिस उसकी भी लम्बे समय से तलाश कर रही थी।

फाइल : दिनेश परिहार

समय : 6:50

8 दिसम्बर 2021

chat bot
आपका साथी