तेन्दुए के हमले से 2 किसान घायल

- धरपकड़ के लिए वन विभाग ने लगाए 2 पिंजरे मोठ (झाँसी) : ग्राम पसैया में धान की फसल काटने के लिए सुब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:17 PM (IST)
तेन्दुए के हमले से 2 किसान घायल
तेन्दुए के हमले से 2 किसान घायल

- धरपकड़ के लिए वन विभाग ने लगाए 2 पिंजरे

मोठ (झाँसी) : ग्राम पसैया में धान की फसल काटने के लिए सुबह खेत पर गए 2 किसानों पर तेन्दुए ने अचानक हमला कर दिया। इससे दोनों किसान गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची ऐम्बुलेंस की मदद से घायल 60 वर्षीय रमेश चन्द्र दुबे पुत्र लक्ष्मीनारायण तथा 35 वर्षीय महेन्द्र पुत्र मठाधीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार गुप्ता मोठ, चिरगाँव वन विभाग की टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुँचे। दोपहर को डीएफओ भी घटनास्थल पर पहुँच गये और एसडीएम मृत्युंजय नारायण मिश्रा, तहसीलदार डॉ. लालकृष्ण के साथ धान के खेतों में तेंदुआ की पुलिस बल के साथ खोजबीन की लेकिन देर शाम तक कोई पता नहीं चला। जानवर को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने 2 पिंजरे लगाए ताकि तेंदुआ एक बार फिर खेतों से बाहर निकलता है तो पिंजरों में आकर फँस सके। वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि तहसील व ़िजला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन जानवर का कोई पता नहीं चल सका। घायल किसान रमेश चन्द्र दुबे ने बताया कि वह धान की फसल की कटाई कर रहे थे। जब तक कुछ समझ पाते, अचानक धान के खेत से ही निकले तेन्दुए ने हमला बोल दिया और उन्हें बचाने आए महेन्द्र कुमार पर भी तेन्दुए ने वार कर दिया, जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। शोरगुल सुनकर पास के ही खेतों में कार्य कर रहे राजू सहित अन्य लोगों को आता देख वह घटनास्थल से भाग गया।

लाठी-डण्डों व तमंचे से लैस होकर घर पर हमला, मु़कदमा

झाँसी : कोतवाली के डड़ियापुरा, मण्डी रोड निवासी मालती देवी पत्‍‌नी राधा चरण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 नामजद समेत 10-15 लोगों ने बीते दिवस उनके घर पर हमला बोल दिया। वे लाठी-डण्डा व तमंचा लिये हुये थे। पुलिस ने आरोपी शुभम यादव निवासी बकरा मण्डी, लला यादव निवासी टांकोरी, रोहित यादव निवासी तालपुरा, बण्टू मिश्रा, रितिक यादव निवासी डड़ियापुरा समेत 10-15 लोगों के विरुद्ध मु़कदमा दर्ज कर लिया।

बाइक चोरी

झाँसी : कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ग्वाल टोली, सीपरी बा़जार निवासी किशन कुमार पुत्र राम सिंह अहिरवार ने बताया कि खजूर बाग से उसकी मोटरसाइकिल (यूपी 93 बीजी 7371) चोरी हो गयी। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मु़कदमा दर्ज कर लिया है।

धोखाधड़ी कर खाते से रुपये निकाले

झाँसी : कोतवाली के लक्ष्मण गंज, नरिया बाजार निवासी प्रांसी अग्रवाल पुत्री मनोज अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोबाइल नम्बर 7217235194 से किसी व्यक्ति ने फोन करके फोन पे पर लिंक भेजकर फ्रॉड किया। उसके इलाहाबाद बैंक खाते से 39000 रुपये निकाल लिये। पुलिस ने मोबाइल फोन धारक के विरुद्ध मु़कदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी