जागरूकता की अलख जगाएगा 1090 वाहन

फोटो : 5 एसएचवाई 1 झाँसी : महिला सुरक्षा जागरूकता का कार्ड देते डीएम व एसएसपी। ::: मिशन शक्ति

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:09 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:09 PM (IST)
जागरूकता की अलख जगाएगा 1090 वाहन
जागरूकता की अलख जगाएगा 1090 वाहन

फोटो : 5 एसएचवाई 1

झाँसी : महिला सुरक्षा जागरूकता का कार्ड देते डीएम व एसएसपी।

:::

मिशन शक्ति फे़ज-3

0 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला शक्ति, सम्मान और उनके अधिकार पर दिया जोर

0 महिला सुरक्षा जागरूकता सम्बन्धी कार्ड का किया वितरण

झाँसी : मिशन शक्ति फे़ज-3 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन को लेकर जागरूकता के लिए विमिन पावर लाइन 1090 के वाहन को रवाना किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला शक्ति, सम्मान व उनके अधिकारों पर जोर दिया गया।

महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण, विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से महिला सुरक्षा जागरूकता को लेकर मुख्यालय स्तर से 4 सदस्यीय टीम के साथ एक वाहन आया। वाहन को ़िजलाधिकारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा, पुलिस अधीक्षक (नगर) विवेक त्रिपाठी, सीओ (सिटि) राजेश कुमार राय, सीओ (सदर) अरुण कुमार चौरसिया ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वाहन में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक प्रज्ञा पाठक, महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह अपने सहयोगियों के साथ इलाइट चौराहा होते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निकली। आमजन को शासन द्वारा जारी सहायक नम्बर की जानकारी दी और महिला जागरूकता सम्बन्धी कार्ड का वितरण किया।

इसी क्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला शक्ति, सम्मान व उनके अधिकारों पर जोर दिया गया। बताया गया कि प्रत्येक थाने पर महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने के महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। यहाँ पर कोई भी महिला, बालिका अपनी शिकायत गोपनीय तरीके से दर्ज करा सकती है। ऐण्टि रोमियो टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मिलने वाली महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। साथ ही बताया कि यदि कोई समस्या है तो उसका त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।

बीच में बॉक्स

:::

इन नम्बर पर करें सम्पर्क

यदि आपको कोई परेशानी है तो सम्बन्धित नम्बर पर घर बैठे ही शिकायत व सूचना दे सकते हैं। इसके लिए विमिन पावर लाइन के 1090, महिला हेल्प लाइन के 181, एम्बुलेंस सेवा के लिए 108, मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन के 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा के 112, चाइल्ड लाइन के 1098, स्वास्थ्य सेवा के लिए 102 नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

5 इरशाद-1

समय : 6.45 बजे

chat bot
आपका साथी