बाइक सवार दूसरे घायल ने भी दम तोड़ा

झाँसी : बबीना के ग्राम मानपुर में हुए सड़क हादसे में मेडिकल कॉलिज में भर्ती बाइक सवार दूसरे घायल ने भ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:24 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:24 PM (IST)
बाइक सवार दूसरे घायल ने भी दम तोड़ा
बाइक सवार दूसरे घायल ने भी दम तोड़ा

झाँसी : बबीना के ग्राम मानपुर में हुए सड़क हादसे में मेडिकल कॉलिज में भर्ती बाइक सवार दूसरे घायल ने भी देर रात दम तोड़ दिया।

बबीना थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी प्रभुदयाल अपने साथी भगवती प्रसाद के साथ बाइक से झाँसी बबीना की ओर जा रहे थे। ग्राम मानपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इस घटना में दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए थे। मेडिकल कॉलिज में चिकित्सकों ने प्रभुदयाल को मृत घोषित कर दिया था, जबकि भगवती प्रसाद को उपचार के लिए भर्ती कर लिया था। देर रात भगवती प्रसाद ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मदन यादव

समय- 7.20

3 दिसम्बर

chat bot
आपका साथी