करण्ट अफेयर्स व जागरण जॉब अलर्ट : 4 दिसम्बर 2021 के अंक के लिए

लोगो : करण्ट अफेयर्स ::: 0 ओडिशा राज्य सरकार ने समाचार पत्र फेरीवालों के लिए सामाजिक सुरक्षा योज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:14 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:14 PM (IST)
करण्ट अफेयर्स व जागरण जॉब अलर्ट : 4 दिसम्बर 2021 के अंक के लिए
करण्ट अफेयर्स व जागरण जॉब अलर्ट : 4 दिसम्बर 2021 के अंक के लिए

लोगो : करण्ट अफेयर्स

:::

0 ओडिशा राज्य सरकार ने समाचार पत्र फेरीवालों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत अगर किसी समाचार पत्र फेरी वाले की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसे 2 लाख रुपये और यदि उसकी सामान्य परिस्थितियों में मृत्यु होती है तो उसे 1 लाख रुपये दिये जायेंगे।

0 अरुणाचल प्रदेश राज्य ने भारत का पहला प्रमाणित जैविक फल किवी लौंच किया।

0 उप-राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू द्वारा विमोचित पुस्तक 'डेमोक्रेसी, पॉलिटिक्स और गवर्नेस' के लेखक डॉ. ए. सूर्यप्रकाश हैं।

0 वर्ष-2019 में 'पद्मश्री' से सम्मानित तेलुगु गीतकार वेनेला सीताराम शास्त्री का हाल ही में निधन हो गया।

0 हाल ही में जारी डेटा के अनुसार गुजरात, देश का सबसे बड़ा मेन्युफैक्चरिग हब बना। आपको बता दें कि 2012 से लेकर 2020 तक गुजरात ने मेन्युफैक्चरिग के मामले में 15.9 प्रतिशत प्रति वर्ष की बढ़ोत्तरी दर्ज की।

0 यूके ने विश्व में अपनी सैन्य शक्ति उपस्थिति बढ़ाने के लिए फ्यूचर सोल्जर आधुनिकीकरण योजना शुरू की।

0 ऐड टेक स्टार्टअप, जीयूवीआइ (यह स्थानीय भाषा में प्रोग्रैमिंग और टेक्नॉलजि की शिक्षा देता है) ने स्मृति मंधाना को अपना ब्रैण्ड एम्बैसडर बनाया।

0 संजीव कौशल को हरियाणा के 35वें मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।

0 वॉलमार्ट व फ्लिपकार्ट ने एमएसएमई (माइक्रो, स्मॉल ऐण्ड मीडियम इण्टरप्राइ़िज़ज) का समर्थन करने के लिए मध्य प्रदेश राज्य सरकार के साथ साझेदारी की। मध्य प्रदेश राज्य के उत्पाद अब वॉलमार्ट व फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होंगे।

0 अत्यधिक ट्रैफिक से जूझ रहा वाराणसी शहर, रोप-वे सेवा शुरू करने वाला देश का पहला शहर है। आपको बता दें कि यह रोप-वे सेवा लगभग 3.45 किलोमीटर की है। यह कैण्ट रेलवे स्टेशन से लेकर चर्च स्क्वॅर तक के क्षेत्र में है।

0 टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को कर्नाटक के मुख्यमन्त्री ने राज्योत्सव पुरस्कार से सम्मानित किया।

0 नासिर अल रायसी, अन्तर्राष्ट्रीय अपराधिक पुलिस संगठन (इण्टरपोल) के नए अध्यक्ष बने।

:::

लोगो : जागरण जॉब अलर्ट

:::

0 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर अपने यहाँ मोटर वाहन उप निरीक्षक के रिक्त पदों को भरने के लिए 31 दिसम्बर 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

0 सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अपने यहाँ सहायक उप-निरीक्षक (ग्रेड-3), हेड कौंस्टबल सहित अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए 29 दिसम्बर 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

0 राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान अपने यहाँ वैज्ञानिक (ग्रेड-सी और डी) के रिक्त पदों को भरने के लिए 7 दिसम्बर 2021 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

0 मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बाराबंकी, चिकित्सा अधिकारी व महामारी विशेषज्ञ के रिक्त पदों को भरने के लिए 14 दिसम्बर 2021 को साक्षात्कार का आयोजन कर रहा है। (वेबसाइट : ..)

chat bot
आपका साथी