अखिलेश को देख भावुक हुए कार्यकर्ता, सुनाया दर्द

फोटो : 2 एसएचवाइ 18 झाँसी पहुँचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का हैलिपेड पर स्वागत करने पहुँच

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 09:16 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 09:16 PM (IST)
अखिलेश को देख भावुक हुए कार्यकर्ता, सुनाया दर्द
अखिलेश को देख भावुक हुए कार्यकर्ता, सुनाया दर्द

फोटो : 2 एसएचवाइ 18

झाँसी पहुँचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का हैलिपेड पर स्वागत करने पहुँचे पार्टी कार्यकर्ता। -जागरण

:::

फोटो : 2 एसएचवाइ 5

झाँसी : अखिलेश यादव को देखने और उनसे मिलकर यह तस्वीर देने का होटल के बाहर इन्तजार करता कार्यकर्ता। -जागरण

:::

फोटो : 2 एसएचवाइ 3

झाँसी : अखिलेश यादव को ज्ञापन देने पहुँचे बीएड टेट के अभ्यर्थी। -जागरण

:::

0 सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों संग काफी देर तक की बात

0 कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मन्त्र

0 कहा- 'बूथ पर रहें सक्रिय, नहीं फैलने दें अफवाह'

झाँसी : बुन्देलखण्ड के दौरे पर निकले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव ने गुरुवार की दोपहर को ही झाँसी में डेरा डाल लिया। शाम को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव में जीत की रणनीति बनाई। पार्टी मुखिया को सामने देख कुछ कार्यकर्ता भावुक हो गए और उपेक्षा का दर्द सुना दिया। अखिलेश ने गिले-शिकवे मिटाकर चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

अखिलेश यादव गुरुवार को ललितपुर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने के बाद हेलिकॉप्टर से झाँसी पहुँचे। यहाँ स्थानीय होटल में पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं संग बैठक कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर लम्बी चर्चा की। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव में जीत के लिए अपने-अपने बूथ को मजबूत करने में अभी से जुट जाएं और शहर से लेकर गाँव तक समाजवादी पार्टी के शासन में किए गए विकासकार्यो को जनता तक पहुँचाने का काम करें। आपने अपना बूथ मजबूत कर लिया तो जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा। कार्यकर्ताओं के प्रस्ताव पर मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनते ही यहाँ महारानी लक्ष्मीबाई के साथ आ़जादी की लड़ाई कन्धे से कन्धा मिलाकर लड़ने वाली वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा भोजला में लगवाई जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव, पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव, बबीना से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यशपाल सिंह यादव, पूर्व एमएलसी व प्रदेश महासचिव तिलक चन्द्र अहिरवार, सीताराम कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम, मऊरानीपुर पूर्व विधायक रश्मि आर्य सहित अन्य ने कई मुद्दों पर चर्चा की।

भाजपा के झूठ से चौकन्ने रहें कार्यकर्ता

पदाधिकारियों व चुनिन्दा कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार लगभग पाँच साल से झूठ की सरकार चला रही है और प्रदेश के विकास की भी झूठी कहानियाँ गढ़ती है। इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सपा सरकार के विकास कार्य बताने के साथ ही भाजपा के झूठ को भी जनता के बीच उजागर करें।

कार्यकर्ता ने घण्टों किया इन्त़जार, नहीं हुए अखिलेश के दीदार

अखिलेश यादव के झाँसी आगमन से पहले ही ़िजले भर से आए कार्यकर्ता उनसे मिलने और उन्हें देखने के लिए स्थानीय होटल के बाहर घण्टों इन्त़जार में खड़े रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ होटल पहुँचे अखिलेश यादव सीधे होटल के अन्दर चले गए। होटल में उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया गया, जिन्हें ़िजला व महानगर के पदाधिकारियों ने अन्दर बुलाया। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता मायूस होकर वापस लौट गए।

सपा सरकार बनते ही ग्वालियर रोड ओवर ब्रिज का होगा निर्माण

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करते हुए सपा नेता अस्फान सिद्दीकी ने अखिलेश यादव को सीपरी बा़जार ओवर ब्रिज की सौगात देने के लिए धन्यवाद देते हुए ग्वालियर रोड क्रॉसिंग के चलते इस मार्ग पर लगने वाले जैम से मुक्ति दिलाने की बात कही। इस पर अखिलेश यादव ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार बनते ही यहाँ ब्रिज बनवा दिया जाएगा।

बीएड टेट अभ्यर्थियों ने दिया ज्ञापन

भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीएड टेट 2011 अचयनित बेरो़जगार असोसिएशन के सदस्य अखिलेश से मिलने पहुँचे। ज्ञापन देकर कहा कि बीएड टेट 2011 की भर्ती के लिए निकाले 7 दिसम्बर 2012 के विज्ञापन को समाजवादी पार्टी अपने चुनावी मेमोफेस्टो में शमिल कर उन्हें रो़जगार उपलब्ध कराने में मदद करें।

फाइल : वसीम शेख

समय : 08 : 40

2 दिसम्बर 2021

chat bot
आपका साथी