गायत्री यज्ञ का आयोजन 4 से

झाँसी : गायत्री शक्तिपीठ आतिया तालाब के प्रमुख ट्रस्टी हरि कृष्ण पुरोहित ने बताया कि अखिल विश्व गायत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:26 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:58 PM (IST)
गायत्री यज्ञ का आयोजन 4 से
गायत्री यज्ञ का आयोजन 4 से

झाँसी : गायत्री शक्तिपीठ आतिया तालाब के प्रमुख ट्रस्टी हरि कृष्ण पुरोहित ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के रजत जयन्ती वर्ष में देव परिवार विस्तार एवं 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 4 से 7 दिसम्बर तक गायत्री शक्तिपीठ आतिया तालाब पर वार्षिक उत्सव एवं यज्ञ का आयोजन शातिकुंज के टोली नायक नमो नारायण पाण्डेय, हरिशकर, रमेश तिवारी, महेश एवं राजेन्द्र राठौर की टोली द्वारा कराया जाएगा। 4 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से कलश शोभायात्रा, 3 बजे प्रवचन, 5 दिसम्बर प्रात: 6 बजे से योग, जप एवं ध्यान, 8 बजे से देव पूजन एवं गायत्री यज्ञ का शुभारम्भ, 3 बजे कार्यकर्ता गोष्ठी, 4 बजे संगीत प्रवचन होंगे। 6 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से गायत्री यज्ञ एवं संस्कार, 3 बजे प्रवचन होंगे। 7 दिसम्बर को प्रात: 6 जप, 8 बजे गायत्री यज्ञ एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया गया है।

chat bot
आपका साथी