अब ललितपुर व जालौन में भी शुरू होगा 'अखिलेश रेवलूशन'

फोटो : 30 बीकेएस 18 झाँसी : 'अखिलेश रेवलूशन' अभियान के तहत लोगों से सम्पर्क करते राहुल सक्सेना व अ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:35 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:57 PM (IST)
अब ललितपुर व जालौन में भी शुरू होगा 'अखिलेश रेवलूशन'
अब ललितपुर व जालौन में भी शुरू होगा 'अखिलेश रेवलूशन'

फोटो : 30 बीकेएस 18

झाँसी : 'अखिलेश रेवलूशन' अभियान के तहत लोगों से सम्पर्क करते राहुल सक्सेना व अन्य।

:::

0 झाँसी में 55 ह़जार लोगों तक पहुँच चुका है अभियान

0 सपा सरकार की गिनाई जा रहीं उपलब्धियाँ

0 प्रतिदिन निकल रहीं 8 टोलियाँ

झाँसी : सपा सरकार की उपलब्धियाँ जनता तक पहुँचाने के लिए चलाए जा रहे 'मिशन-2022 अखिलेश रेवलूशन' अभियान अब झाँसी के बाद ललितपुर व जालौन में भी शुरू होने जा रहा है। विगत 20 दिन से झाँसी में चल रहे इस अभियान के तहत 55 ह़जार लोगों तक सपा सरकार की योजनाओं को पहुँचाने का दावा किया जा रहा है। और संकल्प झाँसी के हर नागरिक तक पहुँचने का है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ सपा नेता एड. राहुल सक्सेना ने सपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए 'मिशन-2022 अखिलेश रेवलूशन' अभियान चलाने का निर्णय लिया। उन्होंने अपनी 8 टीम का गठन कर मैदान में उतार दिया, जिसका नेतृत्व अपने हाथ में रखा। टीम ने बा़जार, मण्डी, स्कूल व कस्बों में जाकर अखिलेश सरकार की प्रदेश स्तरीय योजनाएं गिनाई तो सपा सरकार में हुए विकास कार्यो का रिपोर्ट कार्ड भी जनता के बीच रखा। इस दौरान 55 ह़जार लोगों तक पहुँचकर योजनाओं से लिखित पत्रक भी दिया गया। अभियान संयोजक एड. राहुल सक्सेना ने बताया कि अब ललितपुर व जालौन में भी अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है।

रो़ज 7 किलोमीटर चलते हैं पैदल

राहुल सक्सेना ने बताया कि 'मिशन-2022 अखिलेश रेवलूशन' के तहत प्रतिदिन 8 टीम अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को अखिलेश सरकार की योजनाओं से अवगत करा रही हैं। इस दौरान लगभग 7 किलोमीटर पैदल चलते हुए लोगों से सम्पर्क किया जाता है।

बीच में बॉक्स

:::

सपा द्वारा झाँसी को दी गई सौगातें

0 महानगर को बी-2 श्रेणी का दर्जा दिलाया।

0 सीपरी ओवर ब्रिज

0 ध्यानचन्द स्टेडियम में हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ मैदान।

0 जीआइसी कॉलिज का सुन्दरीकरण।

0 मेडिकल कॉलिज में 500 बेड का हॉस्पिटल।

0 न्यूरॉलजि सेण्टर का आधुनिकीकरण किया गया।

0 सैनिक स्कूल

0 मऊरानीपुर-पूँछ स्टेट हाइवे का निर्माण।

0 बरुआसागर-गुरसराँय मार्ग का निर्माण।

0 चिरगाँव-हमीरपुर राजमार्ग का निर्माण।

0 झाँसी-बबीना के पुराने टूटे मार्ग का निर्माण।

0 बेतवा नदी को जोड़ने वाले ध्वानी पुल का निर्माण।

0 रामनगर पुल का निर्माण।

0 ग्राम उजियान में बेतवा नदी पर पीपा पुल का निर्माण।

0 एरच बाँध परियोजना

फाइल : राजेश शर्मा

chat bot
आपका साथी