निशाने पर नगर निगम की ़जमीन

फोटो : 1 जेएसएस 6 झाँसी : ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कराते नगर निगम के अधिकारी। 1 जेएचएस 7 अवैध न

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 09:52 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 09:52 PM (IST)
निशाने पर नगर निगम की ़जमीन
निशाने पर नगर निगम की ़जमीन

फोटो : 1 जेएसएस 6

झाँसी : ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कराते नगर निगम के अधिकारी।

1 जेएचएस 7

अवैध निर्माण तोड़ता श्रमिक।

:::

0 पिछोर में बना लिया था घर, नारायण बाग के पास चल रहा था कब्जा

0 नगर निगम की टीम ने मकान व चहारदीवारी तोड़ी

झाँसी : नगर निगम की बेशकीमती ़जमीन माफिया के निशाने पर आ गई हैं। इन ़जमीनों पर कब्जे होने लगे हैं। बुधवार को दो स्थानों से शिकायत आई, जिसमें एक ़जमीन पर तो बाकायदा मकान व चहारदीवारी तक बना ली थी। नगर निगम की टीम ने निर्माण ध्वस्त करा दिया।

महानगर में फैली नगर निगम की ़जमीनों पर हमेशा से ही ़कब़्जा करने वालों की निगाहें लगी रहती हैं। कई ़जमीनों पर तो ़कब़्जे भी हो चुके हैं, जबकि यह खेल अब भी चल रहा है। ऩजर हटते ही माफिया अपना काम करने में लग जाते हैं। ऐसी ही दो शिकायतें नगर निगम को मिलीं। बताया गया कि मेडिकल कॉलिज के पास पिछोर में नगर निगम की जमीन पर किसी ने मकान बना लिया है। वहीं नारायण बाग के पास भी नगर निगम की ़जमीन पर कब़्जा किया जा रहा है। नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, सम्पत्ति अधिकारी कर्नल एनएन वाजपेयी, एडीएम रमेश चन्द्र, जेई राजकुमार भद्रसेन, बिपिन कुमार, कानूनगो प्रकाश चन्द्र सोनी अतिक्रमण दस्ते के साथ पहुँचे और मकान को ध्वस्त कर दिया। नारायण बाग के नगर निगम की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रोका गया। इसके साथ ही नगर निगम शेल्टर होम के पास से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। शमन शुल्क के रूप में 85 ह़जार रुपए की वसूली की गई।

फाइल : राजेश शर्मा

chat bot
आपका साथी