प्रेमी की दगाबाजी से परेशान युवती फन्दे पर लटकी

0 युवती इण्टरमीडिएट, युवक बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा है झाँसी : प्रेमी की दगाबाजी से परेशान होकर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:08 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:08 PM (IST)
प्रेमी की दगाबाजी से परेशान युवती फन्दे पर लटकी
प्रेमी की दगाबाजी से परेशान युवती फन्दे पर लटकी

0 युवती इण्टरमीडिएट, युवक बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा है

झाँसी : प्रेमी की दगाबाजी से परेशान होकर 12वीं कक्षा की छात्रा ने फाँसी का फन्दा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था और एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। लड़की के परिजन राजी हुए तो प्रेमी 5 लाख रुपये की डिमाण्ड करने लगा, लड़की का परिवार ़गरीब होने के कारण माँग पूरी नहीं कर पाया, तब लड़के ने शादी से मना कर दिया। इससे परेशान होकर लड़की ने परिजनों के बाहर जाते ही आत्मघाती ़कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मूलरूप से रक्सा के ग्राम बामेर निवासी देवी प्रसाद अहिरवार कई साल से आइटीआइ के पास सिद्धेश्वर नगर में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी काजल 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। देवी प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की खेतीबाड़ी के काम से गाँव गये थे। उसकी पत्‍‌नी दूसरों के घरों में झाड़-पोंछा लगाने का काम करती है। माता-पिता के जाने के बाद काजल व छोटा भाई ऋषभ घर पर थे। शाम के समय भाई खेलने चला गया। इस दौरान काजल ने कमरे में छत के ऊपर लगे पाइप पर दुपट्टा से फन्दा लगाकर झूल गयी। शाम लगभग 5 बजे उसके मामा पंचम घर पर आये तो सभी दरवा़जे खुले थे, काजल फन्दे पर लटकी थी।

मौत के बाद प्रेमी परिवार समेत घर पर ताला लगाकर फरार

युवती के पिता ने बताया कि वह गरीब हैं। म़जदूरी कर अपनी इकलौती बेटी को पढ़ा रहे थे। पड़ोस में रहने वाले युवक ने बेटी को प्रेमजाल में फँसा लिया, इसके बाद उसे परेशान करना शुरू कर दिया। शादी का दबाव बनाने पर वह रिश्ता करने का तैयार हो गये। तब लड़का कहने लगा कि शादी में 5 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। जब काजल ने परिवार की परिस्थिति का हवाला दिया तो वह कहने लगा मकान बेचो या प्लॉट, रुपये देने पड़ेंगे। इसके बाद वह शादी से मनाकर बेटी को परेशान करने लगा। प्रेमी से परेशान होकर काजल ने सुइसाइड कर लिया। आरोपी बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा है। बेटी की मौत के बाद घर पर ताला लगाकर वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया।

युवक ने फाँसी का फन्दा लगाकर की आत्महत्या

झाँसी : मोठ के ग्राम टोड़ी निवासी सुरेन्द्र कुशवाहा (30) पुत्र श्रीलाल कुशवाहा म़जदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी हो गया था। इसको लेकर उसका पत्‍‌नी से विवाद होता रहता था। बीती शाम वह शराब पीकर घर लौटा तो पत्‍‌नी ने विरोध जताया, इस पर वह हंगामा करने लगा। पत्‍‌नी के बार-बार कहने पर भी वह कमरे में नहीं गया। सामने बने टपरे में गया और चारपाई पर खड़े होकर गले में फन्दा लगा लिया, इससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजन व पड़ोसी उसे गम्भीर हालत में मेडिकल कॉलिज लाये, जहाँ उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

फाइल : दिनेश परिहार

समय : 6:30

1 दिसम्बर 2021

chat bot
आपका साथी