दद्दा की पुण्यतिथि पर दी जाएगी संगीतमयी श्रद्धांजलि

फोटो : 1 जेएचएस 12 झाँसी : कार्यक्रम की जानकारी देते अशोक ध्यानचन्द व अन्य। ::: - नीता अम्बान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:54 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:57 PM (IST)
दद्दा की पुण्यतिथि पर दी जाएगी संगीतमयी श्रद्धांजलि
दद्दा की पुण्यतिथि पर दी जाएगी संगीतमयी श्रद्धांजलि

फोटो : 1 जेएचएस 12

झाँसी : कार्यक्रम की जानकारी देते अशोक ध्यानचन्द व अन्य।

:::

- नीता अम्बानी व कनिष्क पाण्डेय को मिलेगा मेजर ध्यानचन्द खेल प्रेरक सम्मान

झाँसी : हॉकी के जादूगर पद्म भूषण दद्दा मेजर ध्यानचन्द की पुण्यतिथि (3 दिसम्बर) पर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यह कार्यक्रम दीनदयाल सभागार में आयोजित होगा।

यह जानकारी देते हुए उनके पुत्र ओलम्पियन अशोक ध्यानचन्द ने बताया कि दद्दा का स्वर्गवास 3 दिसम्बर 1979 को एम्स (नई दिल्ली) में हुआ था। ऐसी महान विभूति की पुण्यतिथि पर एक संगीतमय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दीनदयाल सभागार में 3 दिसम्बर को होगा। इसमें पं. चेतन जोशी (बाँसुरी, नई दिल्ली), पं. स्वामीनाथ पिल्लई (घट्टयम, कोलकता), पं. प्रोजेनजीत पोद्दार (तबला, कोलकाता), सुप्रभा मुखर्जी (कत्थक, कोलकता) आएंगे। इनके अलावा समीर भालेराव जैसे स्थानीय ख्यात कलाकार द्वारा संगीत प्रस्तुति देकर दद्दा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसका आयोजन हीरोज समाधि स्थल विकास समिति के तत्वावधान में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सुरेन्द्र खन्ना व राष्ट्रीय इस्पात निगम लि. के संचालक सुनील हीरानी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि पहले की गई घोषणा के अनुसार इस मौके पर दो ऐसी शख्सियतों को मेजर ध्यानचन्द खेल प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने खेल के क्षेत्र में भारत के युवाओं को प्रोत्साहन व सहयोग किया हो। इस सम्मान के लिए रिलायन्स फाउण्डेशन की अध्यक्षा नीता अम्बानी व स्पो‌र्ट्स वे ऑफ लाइफ के चेयरमैन कनिष्क पाण्डेय के नाम का चयन किया गया है। उक्त दोनों झाँसी नहीं आ पा रहे हैं, इसलिए उन्हें उनके घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर अशोक सेन पाली, इशरत हुसैन, बृजेन्द्र यादव, तुषार सिंह, संजीव सिंह आदि उपस्थित रहे।

मदन यादव

समय- 6.00

1 दिसम्बर

chat bot
आपका साथी