नव प्रवेशित विद्यार्थियों का किया स्वागत, हुई प्रतियोगिताएं

लोगो : एजूकेशन पॉइण्ट ::: फोटो : 27 बीकेएस 100 मिस व मिस्टर फ्रेशर अवॉर्ड के साथ विजेता। ::

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:48 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:48 PM (IST)
नव प्रवेशित विद्यार्थियों का किया स्वागत, हुई प्रतियोगिताएं
नव प्रवेशित विद्यार्थियों का किया स्वागत, हुई प्रतियोगिताएं

लोगो : एजूकेशन पॉइण्ट

:::

फोटो : 27 बीकेएस 100

मिस व मिस्टर फ्रेशर अवॉर्ड के साथ विजेता।

:::

0 सांस्कृतिक कार्यक्रम व क्विज के आधार पर चुने गए मिस व मिस्टर फ्रेशर

झाँसी : श्रीमती विद्यावती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में बी. फार्मा व डी. फार्मा के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का अभिनन्दन किया गया। इस दौरान बी. फार्मा से खुशी रमन व साधना मिस फ्रेशर व मुमताज अली व सागर दांगी मिस्टर फ्रेशर चुने गए। इसी प्रकार डी. फार्मा में अनुष्का पटैरिया मिस फ्रेशर व दानिश अंसारी मिस्टर फ्रेशर चुने गए। इसके पहले संस्थान के कुलसचिव डॉ. अखिलेश मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी अक्षय मिश्रा, समन्वयक भूपेन्द्र सिंह सेंगर, प्राचार्य डॉ. वैभव श्रीवास्तव, डॉ. सुधा रिछारिया, नीता सिंह, जितेन्द्र चौधरी के साथ ही कार्यक्रम विभागाध्यक्ष कुलदीप कुमार, गरिमा शर्मा, निधि मित्तल, खुशबू मिश्रा, प्रियदर्शिनी अग्रवाल, कुलजीत कौर, सन्दीप सिंह गौर, नेहा अग्निहोत्री, दीपिका शाक्य, रूपम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। दीक्षा मिश्रा व रिद्धि ने स्वागत किया। छात्रा महिमा बुन्देला व सागर दांगी ने संचालन किया।

सम्विधान के अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी

झाँसी : ़िजला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में सम्विधान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गयी। अध्यक्ष उदय राजपूत ने अध्यक्षता की। इस दौरान पूर्व सचिव प्रणय श्रीवास्तव, पूर्व सचिव प्रमोद शिवहरे, राम प्रकाश मामू एड. ने सम्विधान में दिए गए अधिकार व कर्तव्यों पर चर्चा की। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार पटैरिया, संयुक्त सचिव अविनाश मिश्रा, सूर्य प्रकाश राय, हिमांशु सक्सेना आदि मौजूद रहे। सचिव छोटे लाल वर्मा ने आभार व्यक्त किया।

फाइल-रघुवीर शर्मा

समय-9.45

27 नवम्बर 21

chat bot
आपका साथी