विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली भेल कर्मी का हुआ सम्मान

फोटो : 27 लोकल- 1 झाँसी : महिला कर्मी को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित करते भेल इकाई प्रमुख। ::: झ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:03 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:03 PM (IST)
विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली भेल कर्मी का हुआ सम्मान
विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली भेल कर्मी का हुआ सम्मान

फोटो : 27 लोकल- 1

झाँसी : महिला कर्मी को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित करते भेल इकाई प्रमुख।

:::

झाँसी : भारत सरकार के श्रम और रो़जगार मन्त्रालय द्वारा प्रतिष्ठित विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली भेल झाँसी की सहायक अभियन्ता वन्दना मौर्य का बीएचईएल झाँसी में भी सम्मान किया गया। झाँसी भेल इकाई के प्रमुख विनय निगम ने वन्दना मौर्य को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित कर उनके कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर भेल के महाप्रबन्धक प्रविष वाष्र्णेय के साथ ही अन्य अधिकारी, यूनियन एवं असोसिएशन के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

पदाधिकारी

- दलित पिछड़ा समाज संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव के निर्देश पर शिवाजी नगर निवासी शिशुपाल सिंह दोहरे को बुन्देलखण्ड प्रभारी नियुक्त किया गया।

लोगो : धर्म क्षेत्रे

:::

काल भैरव अष्टमी मनाई

झाँसी : युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में बाहर बड़ागाँव गेट स्थित श्री महाकालेश्वर राजा बाबा मन्दिर पर श्री काल भैरव अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मन्दिर में भव्य श्रृंगार किया गया और प्रसाद अर्पित कर वितरित किया गया। इस मौके पर अजीत राय, दिनेश विश्नोई, हर्षित बुधौलिया, नीतेश शर्मा, शलिगराम राय, दिनेश राय आदि उपस्थित रहे।

मदन यादव

समय- 7.40

27 नवम्बर

chat bot
आपका साथी