40 दिन संघर्ष के बाद महिला ने दम तोड़ा

फोटो : 27 जेएचएस 2 राजा बेटी की फाइल फोटो। ::: 0 सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने के बाद मेडिकल क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:54 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:54 PM (IST)
40 दिन संघर्ष के बाद महिला ने दम तोड़ा
40 दिन संघर्ष के बाद महिला ने दम तोड़ा

फोटो : 27 जेएचएस 2

राजा बेटी की फाइल फोटो।

:::

0 सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने के बाद मेडिकल कॉलिज में चल रहा था उपचार

0 जवारे विसर्जन को जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गयी थी, घटना वाले दिन 11 की हो गयी थी मौत

झाँसी : चिरगाँव के छिरौना क्षेत्र में हुये भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 महिलाओं और 4 बच्चों की मौत के 40 दिनों बाद शनिवार को मेडिकल कॉलिज में एक और महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका राजा बेटी पत्‍‌नी कामता प्रसाद के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि 15 अक्टूबर 2021 को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर सभी लोग मनौती पूरी होने पर जवारे विसर्जन के लिए छिरौना गाँव जा रहे थे। भैंस को बचाने के प्रयास में चालक अपना नियन्त्रण खो बैठा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पानी से भरे खन्दक में पलट गयी थी।

मध्य प्रदेश में जनपद दतिया के गाँव पण्डोखर निवासी स्व. मोतीलाल के पुत्र पवन ने बेटे के लिए मनौती माँगी थी। जब मनौती पूरी हो गयी तो परिवार के लोग टै्रक्टर-ट्रॉली में बैठकर 15 अक्टूबर 2021 को चिरगाँव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम छिरौना में जवारे विसर्जन के लिए जा रहे थे। 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली में 32 लोग सवार थे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे छिरौना से 2 किलोमीटर पहले अचानक रास्ते में भैंस आ गयी। इसे देखकर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नियन्त्रण नहीं रख सका था। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर पास में खन्दक में भरे पानी में जा गिरी थी। हादसे में पानी में डूबने से व ट्राली के नीचे दबने से पण्डोखर निवासी जानकी की पत्‍‌नी पुष्पा देवी, स्व. मोतीलाल की पत्‍‌नी मुन्नी देवी, रवीन्द्र की पत्‍‌नी सुनीता, अनिल की पत्‍‌नी पूजा देवी, कैलाश की पत्‍‌नी राजो, जसवन्त की पत्‍‌नी प्रेमवती, मनीराम की पत्‍‌नी कुसुमा देवी, अनिल की डेढ़ वर्षीय पुत्री कृषा, बण्टी की 3 वर्षीय पुत्री अनुष्का, पवन का 3 वर्षीय पुत्र अवि और भिण्ड के गौराई निवासी नीरू की 2 वर्षीय पुत्री परी की मौत हो गयी थी। संध्या, भूरी देवी, राजा बेटी, राजवती, अर्चना, जानकी प्रसाद घायल हो गये थे। घायलों को मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया गया था। राजाबेटी के अलावा अन्य लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 40 दिन बाद शनिवार को राजाबेटी की हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया।

फाइल : दिनेश परिहार

समय : 6:40

27 नवम्बर 2021

chat bot
आपका साथी