सम्विधान दिवस पर कर्तव्य पालन की ली शपथ

फोटो : 26 एसएचवाई 4 झाँसी : भाजपा कार्यालय में विचार व्यक्त करते केन्द्रीय राज्यमन्त्री। उपस्थित प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 09:20 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 09:33 PM (IST)
सम्विधान दिवस पर कर्तव्य पालन की ली शपथ
सम्विधान दिवस पर कर्तव्य पालन की ली शपथ

फोटो : 26 एसएचवाई 4

झाँसी : भाजपा कार्यालय में विचार व्यक्त करते केन्द्रीय राज्यमन्त्री। उपस्थित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि। -जागरण

:::

फोटो : 26 एसएचवाई 10

झाँसी : पुलिस लाइन में अधिकारियों व जवानों को सम्विधान की शपथ दिलाते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।

:::

फोटो : 26 जेएचएस 14

झाँसी : मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय में शपथ दिलाते अपर मण्डल रेल प्रबन्धक।

:::

फोटो : 26 जेएचएस 16

आर्य कन्या डिग्री कॉलिज में शिक्षिकाओं व छात्राओं को शपथ दिलातीं प्राचार्या।

:::

फोटो : 26 एसएचवाई 6

कचहरी चौराहा पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग।

:::

फोटो : 26 जेएचएस 10

रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते स्टेशन निदेशक।

:::

0 सम्विधान दिवस पर हुए कार्यक्रम, सम्विधान के प्रस्तावना का वाचन किया

झाँसी : 'आ़जादी का अमृत महोत्सव' के तहत आज सम्विधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्विधान में दिए कर्तव्यों के पालन की शपथ ली गयी। इस दौरान सम्विधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर आ़जादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत आज सम्विधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ़िजला न्यायालय में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष ़िजला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्योत्सना शर्मा ने सम्विधान की प्रति पर माल्यार्पण शुभारम्भ किया। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर ़िजला जज/विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) सुयश प्रकाश श्रीवास्तव व न्यायिक अधिकारियों ने भी माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीशगण, अधिवक्ता व कर्मचारी ने सम्विधान की शपथ का पठन-पाठन किया। सचिव ़िजला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री शीतल प्रियदर्शी ने संचालन व आभार व्यक्त किया।

- भाजपा कार्यालय पर केन्द्रीय राज्यमन्त्री भानु प्रताप वर्मा ने सम्विधान की शपथ दिलाते हुए कहा सम्विधान हमारे लिए सर्वोपरि है। इस दिवस पर डॉ. भीमराव आम्बेडकर को पूरा देश नमन कर रहा है। इस दौरान ़िजला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महापौर रामतीर्थ सिंघल, ़िजलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पार्षद सुनील नैनवानी, कपिल वीरसेनिया, अमित साहू, डॉ. बाबूलाल तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किए। सौरभ कनौजिया ने संचालन तथा अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष कपिल बिरसेनिया ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान ़िजला सहकारी बैंक निदेशक आशीष उपाध्याय, मनमोहन गेड़ा, नन्दकिशोर भिलवारे, नीलू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

- पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना ने सभी अधिकारी व जवानों को सम्विधान की प्रस्तावना और देश की सम्प्रभुता व अखण्डता की रक्षा करने की शपथ दिलायी। साथ ही क्षेत्राधिकारी कार्यालय, थाना व चौकियों में प्रभारी अधिकारियों ने शपथ दिलायी गयी।

- मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक दिनेश वर्मा की अध्यक्षता में सम्विधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने सम्विधान की शपथ ली। मण्डल के सभी बड़े स्टेशन, कार्यालय, रेल कारखानों आदि में सम्विधान की शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मण्डल कार्मिक अधिकारी इस अवसर पर भारतीय सम्विधान पर आधारित क्वि़ज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

- रेलवे स्टेशन पर स्टेशन निदेशक नीरज भटनागर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलायी।

- बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के बाबू जगजीवन राम विधि संस्थान में डॉ. कौशल त्रिपाठी, समाज कार्य विभाग के डॉ. अनूप कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. महेन्द्र कुमार आदि ने सम्विधान के महत्व पर चर्चा की। रितु शर्मा ने संचालन व डॉ. प्रशान्त मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

- विवि के जनसंचाल व पत्रकारिता संस्थान में समन्वयक जयसिंह, उमेश शुक्ल, राघवेन्द्र दीक्षित आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अनिरुद्ध यादव व आकर्ष मिश्र ने प्रथम, प्रज्ञा पाल ने द्वितीय व निकिता गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अभिषेक कुमार ने संचालन किया।

- आर्य कन्या स्नातकोत्तर में प्राचार्य डॉ. अलका नायक ने शिक्षिकाओं व छात्राओं को सम्विधान की रक्षा की शपथ दिलायी। इस दौरान प्राध्यापिका दीप्ति भदौरिया, डॉ. स्वाति, डॉ. नीता शाण्डिल्य, डॉ. सरोज, डॉ. अपर्णा, डॉ. दीपमाला, डॉ. कविता अग्निहोत्री, डॉ. शारदा सिंह, सपना अरोरा आदि ने शपथ ली।

- एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स अम्बावाय में अखिल भारतीय तकनीकि शिक्षा नई दिल्ली के निर्देश पर सम्विधान की शपथ दिलायी गयी। सभी संकाय के विभाग अध्यक्ष, प्रवक्ता व कर्मचारी मौजूद रहे।

- पीके विश्वविद्यालय में कुलाधिपति जेपी शर्मा के निर्देशन में मुख्य अतिथि पूर्व न्यायिक अधिकारी रतीराम वर्मा, अधिवक्ता अतुल भार्गव, कुलपति प्रो. रंजीत सिंह, जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने सम्विधान के महत्व पर चर्चा की। इस दौरान प्रो. दिनेश बाबू डीन अकैडमिक, डॉ. विक्रान्त शर्मा, डॉ. सोमेश भाम्भी, डॉ. महालक्ष्मी जौहरी, डॉ. नन्दनी समाधिया, डॉ. सुशान्ता दास, गौरी दत्त तिवारी, गजेन्द्र पटेल, पंकज सिंह, निशा यादव, एमन फातिमा, रेनु बाला गोस्वामी आदि ने विचार व्यक्त किए। कुलसचिव हिमांशु पालीवाल ने आभार व्यक्त किया।

- शहर कौंग्रेस कमिटि के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष अरविन्द वशिष्ट की अध्यक्षता में दलित बस्ती में हुई संगोष्ठी में पूर्व केन्द्रीय मन्त्री प्रदीप जैन, रघुराज शर्मा, जाहिद अली, भरत राय, विनोद विलियम, शैलेश कुमार, सिद्धार्थ गौतम, रामदास अहिरवार, महेश गौतम, सचिन गौतम आदि उपस्थित रहे। शफीक अहमद मुन्ना ने संचालन व मनीष रायकवार ने आभार व्यक्त किया।

- इण्डियन स्टूडेण्ट ऐण्ड यूथ असोसियेशन की गोष्ठी में संयोजक अब्दुल नोमान ने सम्विधान दिवस के महत्व पर चर्चा की। इस दौरान धर्मेन्द्र सोलंकी ने शपथ दिलायी। सुमित वर्मा, अनूप पाल, बृजराज, मोहन लाल आदि मौजूद रहे। मुकेश चन्द्र वर्मा ने आभार व्यक्त किया।

- यूथ वेलफेयर सोसायटि में मुकेश सिंघल ने शपथ दिलायी। प्राथमिक विद्यालय बोरई में ़िजला पंचायत सदस्य रजनी गौतम, प्रधान महेन्द्र सिंह यादव, एआरपी महेन्द्र सिंह यादव, सुधाकर अग्रवाल व प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने छात्रों व ग्रामीणों को सम्विधान की शपथ दिलायी। अनुराग पटेल सहायक अध्यापक ने शपथ दिलायी। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ कार्यालय में ़िजलाध्यक्ष अशोक प्याल, बालकृष्ण गाँचले, प्रान्तीय नेता कुन्दन लाल, कैलाश खरे ड्रेसर, मुन्नालाल करौसिया ने विचार व्यक्त किए। प्रकाश चौधरी ने संचालन व महानगर अध्यक्ष सुरेश ठेकेदार ने आभार व्यक्त किया।

- दलित पिछड़ा समाज संगठन के तत्वावधान में कचहरी चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर बुन्देलखण्ड अध्यक्ष प्रदीप यादव टाँडा के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। इस दौरान बुन्देलखण्ड प्रभारी शिशुपाल सिंह दोहरे, ़िजलाध्यक्ष कुलदीप सिंह अमरौख, सिद्धार्थ गौतम, राहुल यादव तैंदोल, प्रदीप अहिरवार आदि उपस्थित रहे। डॉ. भीमराव आम्बेडकर ट्रस्ट खुशीपुरा की बैठक में पूर्व पार्षद सुरेश चन्द्र गोपी की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई।

फाइल-रघुवीर शर्मा

समय-9.00

26 नवम्बर 21

chat bot
आपका साथी