झाँसी के रहने वाले कस्टम ऑफिसर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

फोटो : 26 जेएचएस 7 झाँसी : वित्त मन्त्री से सम्मान पत्र ग्रहण करते कस्टम ऑफिसर ::: झाँसी : दिल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:46 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:46 PM (IST)
झाँसी के रहने वाले कस्टम ऑफिसर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित
झाँसी के रहने वाले कस्टम ऑफिसर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

फोटो : 26 जेएचएस 7

झाँसी : वित्त मन्त्री से सम्मान पत्र ग्रहण करते कस्टम ऑफिसर

:::

झाँसी : दिल्ली कस्टम विभाग में अधीक्षक के पद पर कार्यरत मनोज श्रीवास्तव को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। झाँसी के नई बस्ती के रहने वाले मनोज श्रीवास्तव की शिक्षा लक्ष्मी व्यायाम मन्दिर एवं बिपिन बिहारी महाविद्यालय में हुयी। लखनऊ में आयोजित समारोह में वित्त मन्त्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मन्त्री पंकज चौधरी ने उन्हें प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजस्व सचिव तरुण बजाज, अप्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष एम. अजीत कुमार एवं प्रयत्क्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष महापात्रा भी उपस्थित रहे।

फोटो : 26 जेएचएस 1

झाँसी : भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी।

:::

फोटो : 26 जेएचएस 15

झाँसी : इनरव्हील क्लब के दीपोत्सव में दीप जलाते संगठन के सदस्य व अन्य।

:::

रीना ने जलाए सबसे आकर्षक दीप

0 धूमधाम से मनाया दीपोत्सव

झाँसी : भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा एवं भारत विकास परिषद मणिकर्णिका शाखा के संयुक्त तत्वावधान में दीपोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव व ऊषा सेन ने अध्यक्षता कर व नगर आयुक्त की पत्‍‌नी श्वेतावरी राय मुख्य अतिथि, प्रदीप श्रीवास्तव, अजय मोदी विशिष्ट अतिथि रहे। संयोजन स्वप्निल मोदी, संगीता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में प्रतियोतिगाएं भी हुई। रंगोली प्रतियोगिता में सुनीता पहारिया प्रथम, राना सोनी द्वितीय, परी सोनी तृतीय रहीं। आँचल जैन को सान्त्वना पुरस्कार दिया गया। दीप सजाओ प्रतियोगिता में रीना सोनी प्रथम, प्रीति चौरसिया द्वितीय, यशी साहू तृतीय व सुनैना विजय को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। गायन प्रतियोगिता में जेपी सिंह, शेर सिंह चौहान, अशोक बिलगैंया, सन्दीप द्विवेदी, डॉ. अतुल गुप्ता, राजीव गुप्ता, रामादेवी गुप्ता, रिचा साहू, कल्पना द्विवेदी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कृष्णा सक्सेना, इन्द्रा गुप्ता, एमएस गुप्ता, डॉ. एसआर गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, आरपी गुप्ता, गोपाल कृष्ण बंसल, अशोक अग्रवाल पीएनबी, अरुण गुप्ता, संजीव तिवारी, राकेश पाठक, जेपी कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। अभिलाषा सचान ने संचालन व राजीव गुप्ता एवं संजय पहारिया ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया।

0 इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में स्वतन्त्रता का अमृत महोत्सव एवं महर्षि अरविन्द की 150वीं जयन्ती वर्ष में सेवा समर्पण समिति द्वारा संचालित सरस्वती संस्कार केन्द्र, इन्द्रा नगर में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्षा संध्या उक्सा द्वारा 150 मिट्टी के दीपक जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आचार्य राजकुमार द्विवेदी ने महर्षि अरविन्द के जीवन पर प्रकाश डाला। आनन्द शिवहरे के सानिध्य में विद्यालय की बालिकाओं ने भारत माता की आरती व गीत के साथ वन्देमातरम का गायन प्रस्तुत किया। देवप्रिया उक्सा ने संचालन व निरुपमा चौबे ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश शर्मा, रामेश्वर दयाल, चन्दन, रेखा आदि उपस्थित रहे।

फाइल : राजेश शर्मा

chat bot
आपका साथी