पर्यावरण को स्वच्छ रखने की आवश्यकता

फोटो : 26 लोकल 1 झाँसी : प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देते संस्था के पदाधिकारी। ::: झाँसी : विश

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 07:27 PM (IST)
पर्यावरण को स्वच्छ रखने की आवश्यकता
पर्यावरण को स्वच्छ रखने की आवश्यकता

फोटो : 26 लोकल 1

झाँसी : प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देते संस्था के पदाधिकारी।

:::

झाँसी : विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर ़िजला जनकल्याण महासमिति एवं रानी झाँसी फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में विचार गोष्ठी व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि आचार्य हरिओम पाठक ने कहा कि हमारी कुछ गलतियों से पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। इसे सुरक्षित रखने के प्रयास करने होंगे, ताकि पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व बना रहे। डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि प्रकृति हमें सब कुछ देती है, बदले में हम उसे क्या देते हैं, यह चिन्तन का विषय है। संगोष्ठी में विशिष्ठ अतिथि बृजकिशोर भार्गव ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करनी होगी। इस मौके पर शिवम राज, विशाल गिरि, दीपेन्द्र कुमार, राजा परमार, रविन्द्र कुमार, भविष्य भार्गव, देव साहू, अरुण साहू आदि उपस्थित रहे। सतेन्द्र कुमार तिवारी ने संचालन व आभार व्यक्त किया।

तालपुरा में हुई धम्म गोष्ठी

झाँसी : भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में तालपुरा में धम्म गोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता हरचरण लाल ने की। मुख्य अतिथि बृजेन्द्र सिंह बौद्ध व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभुदयाल आदिम उपस्थित रहे। इस दौरान त्रिशरण व पंचशील का पाठ किया गया। साथ ही सम्विधान दिवस की बधाई दी गई। गोष्ठी में संजू वर्मा, दिनेश सिंह, हरीदास सुमन, गयादीन अहिरवार, अमित कुमार, राजेश कुमार राव, जगदीश बाबू, डॉ. डीआर चंचल, चन्द्रावती सुमन, अनीता सिंह आदि उपस्थित रही। सीताराम अहिरवार ने संचालन किया।

मदन यादव

समय- 7.20

26 नवम्बर

chat bot
आपका साथी