अटल एकता पार्क में सैर-सपाटे के लगेंगे 10 रुपए, बच्चों व बुजुर्गो के लिए फ्री

फोटो ::: 0 सुबह 5 से 8 बजे तक नहीं लिया जाएगा शुल्क 0 जेडीए ने 25 लाख रुपये प्रतिवर्ष में उठाय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 07:21 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 07:21 PM (IST)
अटल एकता पार्क में सैर-सपाटे के लगेंगे 10 रुपए, बच्चों व बुजुर्गो के लिए फ्री
अटल एकता पार्क में सैर-सपाटे के लगेंगे 10 रुपए, बच्चों व बुजुर्गो के लिए फ्री

फोटो

:::

0 सुबह 5 से 8 बजे तक नहीं लिया जाएगा शुल्क

0 जेडीए ने 25 लाख रुपये प्रतिवर्ष में उठाया पार्क संचालन का ठेका

झाँसी : झाँसी के सबसे खूबसूरत अटल एकता पार्क में सैर-सपाटे का आनन्द मुफ्त नहीं लिया जा सकेगा। इसके लिए 10 रुपए का टिकट लेना होगा। हालाँकि 12 साल से कम उम्र के बच्चों व 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गो को पार्क में नि:शुल्क प्रवेश का प्राविधान किया गया है। यह पूरी व्यवस्था ठेके पर संचालित की जाएगी, विभाग ने पार्क संचालन का ठेका दे दिया है।

इलाइट-सीपरी मार्ग पर पुराने प्रदर्शनी मैदान की ऊबड़-खाबड़ ़जमीन पर झाँसी विकास प्राधिकरण ने खूबसूरत पार्क बना दिया है। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने 19 नवम्बर को झाँसी आगमन पर इस पार्क का लोकार्पण किया था। पार्क में हर उम्र के लोगों के लिए मौज-मस्ती का प्रत्येक साजो-सामान सजाया गया है। बच्चों के लिए आकर्षक झूले हैं तो युवाओं के लिए ओपन जिम स्थापित किया गया है। विद्यार्थियों व शोधार्थियों के लिए ई-लाइब्रेरी व बहुमूल्य पुस्तकों का संकलन भी किया गया है। इसके साथ ही ओपन थिएटर भी है, जिस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। जेडीए ने पार्क संचालन का ठेका 25 लाख रुपए प्रतिवर्ष की दर से दे दिया है। ठेकेदार पार्क की देखरेख, बिजली बिल जमा करेगा और 25 लाख रुपए सालाना जेडीए को देगा। इस बड़े खर्च की पूर्ति के लिए पार्क में प्रवेश का शुल्क वसूलने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए अधिकतम 10 रुपए का टिकट लगाया जा सकता है। इसका निर्धारण जेडीए में गठित कमिटि द्वारा किया जाएगा।

प्रात: 5 से 8 बजे तक रहेगा नि:शुल्क

अटल एकता पार्क में टिकट लगाने की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन सुबह सैर करने वालों के लिए 3 घण्टे नि:शुल्क प्रवेश मिल सकेगा। इसके लिए प्रात: 5 से 8 बजे तक टिकट नहीं लगाया जाएगा। वार्षिक प्रवेश शुल्क 1 ह़जार रुपए प्रस्तावित किया गया है।

पुस्तकालय को दान कर सकते हैं बेशकीमती पाण्डुलिपियाँ व किताबें

झाँसी विकास प्राधिकरण द्वारा अटल एकता पार्क के बीच अटल पुस्तकालय का निर्माण भी किया गया है। इसमें अनेक प्रकाशकों की ज्ञान वर्धक पुस्तकों की श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है तो कुछ पुस्तकों को लाने की प्रक्रिया चल रही है। उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित ने साहित्यकार, इतिहासकारों व गणमान्य नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि यदि उनके पास अगर महत्वपूर्ण पुस्तकें या पाण्डुलिपियाँ उपलब्ध हैं तो वह पुस्तकालय को दान दे सकते हैं। इससे पाठकों को लाभ मिल सकेगा। पुस्तकों का दान लाइब्रेरी या प्राधिकरण कार्यालय में प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक किया जा सकता है।

फाइल : राजेश शर्मा

chat bot
आपका साथी