काटे गए संयोजन के 'कट' से होती है बिजली चोरी

- बिजली चोरों पर कसा जाएगा शिकंजा - अभियान चलाकर सील कराए जाएंगे जंक्शन बॉक्स झाँसी : बकाएदारों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:45 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:23 PM (IST)
काटे गए संयोजन के 'कट' से होती है बिजली चोरी
काटे गए संयोजन के 'कट' से होती है बिजली चोरी

- बिजली चोरों पर कसा जाएगा शिकंजा

- अभियान चलाकर सील कराए जाएंगे जंक्शन बॉक्स

झाँसी : बकाएदारों के संयोजन जंक्शन बॉक्स से न हटाकर लाइनमैन द्वारा उनकी डोरी काटने की प्रवृत्ति बिजली चोरी को हवा दे रही है। अब इस पर अंकुश लगाने की तैयारी है। विभाग द्वारा प्रत्येक खम्भे पर लगे जंक्शन बॉक्स को सील कराने की तैयारी चल रही है। दीपावली बाद इसे प्रारम्भ कर दिया जाएगा।

लगभग 15 वर्ष पहले एरियल बंच कण्डक्टर (एबीसी) तार लगाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य था कि कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके। विभाग के कर्मचारियों ने इसे पलीता लगाना शुरू कर दिया है। अपने निजी स्वार्थ के चलते कटियाबाजों को आमन्त्रण दे रहे हैं। दरअसल, बकाएदारों के संयोजन जंक्शन बॉक्स से हटाने के निर्देश हैं। साथ ही, जब बिल जमा हो जाए तो दोबारा संयोजन जंक्शन बॉक्स से ही जोड़ने का नियम है, लेकिन विभाग के लाइनमैन व सम्विदा कर्मी इसके उलट काम कर रहे हैं। बकाएदारों के संयोजन काटने के लिए जंक्शन बॉक्स को खोलने की बजाय उनकी केबिल को काट दिया जाता है। इस काटे गए संयोजन के 'कट' से बिजली चोरी की सम्भावनाएं प्रबल हो जाती हैं। शाम होते ही कई क्षेत्रों में कटिया डालकर धड़ल्ले से बिजली चोरी की जा रही है और सुबह होते ही कटिया हटा दी जाती है।

फोटो हाफ कॉलम

:::

इन्होंने कहा

'बिजली चोरी की कोई भी सम्भावना नहीं छोड़ी जाएगी। नियमानुसार जंक्शन बॉक्स से ही कनेक्शन काटने और जोड़ने के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। दीपावली बाद अभियान चलाकर सभी जंक्शन बॉक्स सील किए जाएंगे और हर हाल में बिजली चोरों पर शिकंजा कसा जाएगा।'

राजकुमार

अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण मण्डल (झाँसी)

पारीछा : दीपावली पर डिमाण्ड बढ़ी तो शुरू होगा विद्युत उत्पादन

झाँसी : पारीछा थर्मल पावर प्रोजेक्ट में लगभग दो सप्ताह से विद्युत उत्पादन पूरी तरह ठप है। इस दौरान कोयले की सप्लाई लगातार मिल रही है। इसलिए कोयले का स्टॉक बढ़ गया है। मुख्य महाप्रबन्धक मनोज कुमार सचान ने बताया कि फिलहाल मौसम में ठण्डक होने के कारण ग्रिड में बिजली की डिमाण्ड नहीं आ रही। इसलिए उत्पादन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सम्भावना जताई कि दीपावली पर हो सकता है डिमाण्ड बढ़े और उत्पादन शुरू करने के निर्देश आएं।

मदन यादव

समय- 5.40बजे

28 अक्टूबर

chat bot
आपका साथी