पत्नी के मायके जाने पर पति फाँसी के फन्दे पर झूला

0 पारिवारिक विवाद में मायके चली गयी थी पत्नी झाँसी : पारिवारिक विवाद में पत्‍‌नी के मायके चले जाने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:22 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:22 PM (IST)
पत्नी के मायके जाने पर पति फाँसी के फन्दे पर झूला
पत्नी के मायके जाने पर पति फाँसी के फन्दे पर झूला

0 पारिवारिक विवाद में मायके चली गयी थी पत्नी

झाँसी : पारिवारिक विवाद में पत्‍‌नी के मायके चले जाने पर पति ने फाँसी के फन्दे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौका-मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

शिवाजी नगर के राजपूत कॉलनि निवासी सन्तोष अहिरवार (30) पुत्र रामकेश अहिरवार मूल रूप से उल्दन के बंगरा का रहने वाला था। यहाँ वह किराये का कमरा लेकर परिवार के साथ रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता था। बीते दिवस उसका पत्‍‌नी से विवाद हो गया। इसके बाद आक्रोश में आकर वह मऊरानीपुर के ग्राम खकौरा स्थित मायके चली गयी। इससे क्षुब्ध होकर सन्तोष ने बुधवार की सुबह कमरे में लगे पंखे पर गले में दुपट्टा डालकर फाँसी का फन्दा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

चाय में नशीली वस्तु मिलाकर युवती से किया दुष्कर्म

0 वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया

झाँसी : एक युवक ने साथ पढ़ने वाली युवती के साथ दोस्ती की फिर घर ले जाकर चाय में नशीली वस्तु मिलाकर पिला दी। उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मु़कदमा दर्ज कर लिया है।

नवाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुलिया नम्बर 9, नयापुरा निवासी सूर्यकान्त उसके साथ कोचिंग में पढ़ाई करता था। धीरे-धीरे उससे दोस्ती हो गयी। वह बातचीत कर उसे अपने घर ले गया। आरोप लगाया कि यहाँ चाय में नशीली वस्तु मिलाकर पिला दी। उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शिकायत करने पर उसने शादी करने की बात कही। उसने वीडियो बना लिया था, जिसे फेसबुक पर डाल दिया। पुलिस ने आरोपी सूर्यकान्त समेत अन्य पारिवारिक जन के विरुद्ध धारा 376, 120बी, 506 के तहत मु़कदमा दर्ज कर लिया है।

दहेज की माँग पूरी न होने पर बहू के साथ मारपीट

झाँसी : सीपरी बा़जार पुलिस को तहरीर देकर पूजा पत्‍‌नी राजीव रायकवार निवासी ढिमरपुरा, चमरौआ (बबीना) ने बताया कि उसका विवाह राजेन्द्र नगर, पीरिया खोड़न (सीपरी बा़जार) निवासी राजेन्द्र के साथ हुआ। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज की माँग को लेकर उत्पीड़न करने लगे। पुलिस ने आरोपी राजीव रायकवार, सन्तोष रायकवार, रेखा, आकाश, आरती, राखी, डालचन्द्र, कुसुम निवासी पीरिया खोड़न, सीपरी बा़जार के विरुद्ध मु़कदमा दर्ज कर लिया है।

- सदर बा़जार के भट्टागाँव निवासी माला पत्‍‌नी पीयूष रजौतिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के लिए उसकी मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी पीयूष रजौतिया, जगदीश, सरोज, प्रशान्त, प्रियंका, दिनेश नेकले निवासी अयोध्या बाइपास एक्टेन्सन कॉलनि भोपाल (मप्र) के विरुद्ध मु़कदमा दर्ज कर लिया है।

महिला को धमकी दी, मु़कदमा

झाँसी : सदर बा़जार के भट्टागाँव निवासी प्रेमा राय पत्‍‌नी रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाली संगीता उसके बेटे हर्ष, पति देवराज ने गाली-गलौज कर धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मु़कदमा दर्ज कर लिया है।

मारपीट में युवक घायल

झाँसी : सीपरी बा़जार के मसीहा गंज निवासी विकास साहू पुत्र सतीश साहू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाले अभिषेक, दीपक राजा, करन अहिरवार, नत्थू अहिरवार ने उसकी मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मु़कदमा दर्ज कर लिया।

फाइल : दिनेश परिहार

समय : 7 बजे

27 अक्टूबर 2021

chat bot
आपका साथी