आओ हँस लें : 26 अक्टूबर 2021 के अंक के लिए

सोनू- एक वो जमाना था जब मोबाइल गिरता था तो उसकी बैट्री बाहर आ जाती थी। आज लोगों का मोबाइल गिरता है त

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:50 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:50 PM (IST)
आओ हँस लें : 26 अक्टूबर 2021 के अंक के लिए
आओ हँस लें : 26 अक्टूबर 2021 के अंक के लिए

सोनू- एक वो जमाना था जब मोबाइल गिरता था तो उसकी बैट्री बाहर आ जाती थी। आज लोगों का मोबाइल गिरता है तो हार्ट, लिवर, किडनी सभी बाहर आ जाते हैं

मोनू (हँसते हुए)- हो भी क्यों न लोग मोबाइल इतना महँगा जो लेते हैं

:::

पत्‍‌नी (चिल्लाते हुए)- भोलेपन की भी हद होती है। मैं कब से पूछे जा रही हूँ आपके जीवन की सबसे बड़ी समस्या क्या है और आप मुझे ही देखे जा रहे हैं..

:::

शादी के दूसरे दिन ही पति अपनी पत्‍‌नी को पीटने लगा। लोगों ने पूछा क्यों मार रहे हो बेचारी को।

पति- यह मुझे वश में करना चाहती है, तभी तो इसने मेरी चाय में ताबीज डाला है।

पत्‍‌नी (रोते हुए)- ये ताबीज नहीं, टी बैग है जी। आपको सरप्राइ़ज देने के लिए मैं मायके से लेकर आयी थी।

:::

अर्ज किया है-

डिग्रियाँ तो आपकी पढ़ाई में खर्च होने वाले पैसों की रसीदें मात्र हैं। असली ज्ञान तो वही होता है जो आपके किरदार में झलकता है।

chat bot
आपका साथी