स्वास्थ्य शिविर में हुआ 175 लोगों का निशुल्क परीक्षण

फोटो : 24 एसएचवाई 9 झाँसी : शिविर में परीक्षण करते चिकित्सक। ::: झाँसी : सेवा बस्ती सखीपुरा म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 09:12 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 09:12 PM (IST)
स्वास्थ्य शिविर में हुआ 175 लोगों का निशुल्क परीक्षण
स्वास्थ्य शिविर में हुआ 175 लोगों का निशुल्क परीक्षण

फोटो : 24 एसएचवाई 9

झाँसी : शिविर में परीक्षण करते चिकित्सक।

:::

झाँसी : सेवा बस्ती सखीपुरा में महारानी लक्ष्मीबाई स्वास्थ्य सेवा शिविर के तहत नैशनल मेडिको़ज ऑर्गेनाई़जेशन व सेवाभारती द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें 175 मरी़जों की जाँच की गई। इस मौके पर बच्चों को पेट के कीड़े मारने की खुराक भी दी गई। शिविर में मेडिकल कॉलिज के प्राचार्य प्रो. नरेन्द्र सिंह सेंगर, सेवा भारती के झाँसी इकाई के मन्त्री नरेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, केके गुप्ता, देवेन्द्र दुबे, राजेन्द्र कुशवाहा का विशेष सहयोग रहा। शिविर में सेवाभारती के डॉ. सत्यप्रकाश, मनोज मिश्रा महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलिज के चिकित्सक पारस गुप्ता, नीरज बनौरिया, पंकज सोनकिया, दिनेश राजपूत, सौरभ गुप्ता, प्रांजल मिश्रा, अरविन्द, सुनील पाण्डेय, रमाकान्त आदि उपस्थित रहे।

अल्पसंख्यक मोर्चा चुनाव में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

झाँसी : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र अजीत सिंह छाबड़ा, विशिष्ट अतिथि झाँसी महानगर ़िजलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा रहे। अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय लौंगसन ने की। बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया। वक्ताओं ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर उमर सिद्दीकी, रजनी जैन, मोहम्मद इस्लाम, इकबाल बेग, उत्कर्ष जैन, सजल जैन, खालिक आदि उपस्थित रहे।

भगवान बौद्ध के दर्शन पर प्रकाश डाला

झाँसी : भारतीय बौद्ध महासभा की संगोष्ठी हरचरन लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें काशीराम ने बुद्ध वन्दना और पंचशील का पाठ कराया। वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के दर्शन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर केशवदास, गोविन्द दास, जगदीश बाबू, गंगाराम आदि उपस्थित रहे। आभार प्रभुदयाल आदिम ने व्यक्त किया।

71 विभूतियों का सम्मान

झाँसी : समाजसेवी संस्था स्व. मानिकलाल मनके स्मृति शिक्षा प्रसाद समिति सिलोरी व न्याय अधिकार चौपाल के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समरोह राजकीय संग्रहालय में आयोजित हुआ। इसमें शिक्षाविद्, कलाकारों, समाजसेवियों आदि का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. वेदप्रकाश उपाध्याय को गौरव सम्मान दिया गया। इनके अलावा सन्दीप सरावगी, राजेन्द्र कुमार मिश्र, अमित गुप्ता, गौरव जैन आदि 71 लोगों को भी विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बीएल भास्कर ने संचालन व सन्तराम पेण्टर ने आभार व्यक्त किया।

मदन यादव

समय- 8.30 बजे

24 अक्टूबर

chat bot
आपका साथी