विवाह घर में श्रमिक के साथ मारपीट

झाँसी : नन्दनपुरा स्थित विवाह घर में बीती रात बर्थ-डे पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने श्रमिक के साथ मार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 09:05 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 09:05 PM (IST)
विवाह घर में श्रमिक के साथ मारपीट
विवाह घर में श्रमिक के साथ मारपीट

झाँसी : नन्दनपुरा स्थित विवाह घर में बीती रात बर्थ-डे पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने श्रमिक के साथ मारपीट कर दी जिससे 2 युवक घायल हो गये। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामला शान्त कराया और घायलों को उपचार के लिए भेजा।

सीपरी बा़जार के नन्दनपुरा स्थित विवाह में बीती रात एक सिपाही के बेटे का जन्मदिन मनाया जा रहा था। पार्टी में कई लोग शामिल हुये थे। आगन्तुकों को खाना खिलाने के बाद श्रमिक थोड़ी दूर जाकर बैठ गये। इसी बीच समारोह में शामिल होने आये कुछ युवक श्रमिकों से जुआ खेलने के लिए कहने लगे। उन्होंने मना किया तो युवकों ने उनकी मारपीट कर कर दी। इससे प्रेमनगर के नयागाँव निवासी देवेन्द्र पुत्र कालीचरण, रक्सा के उदगवाँ बनवास निवासी धर्मेन्द्र पुत्र जयराम घायल हो गया। कुछ युवकों ने घटना का वीडियो भी बना लिया।

फोटो : 24 एसएचवाई 3

झाँसी : कार्यशाला को सम्बोधित करते एसपी (सिटि)। -जागरण

:::

जघन्य वारदात करने बाले नाबालिग बाल अपराधी नहीं

- बाल अपराध विषय पर कार्यशाला आयोजित

झाँसी : पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक (नगर) विवेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में बाल अपराध विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को जघन्य अपराध, गम्भीर अपराध के साथ ही छोटे-मोटे अपराध पर बच्चों पर की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जानकारी दी गयी।

एसपी (सिटि) ने बताया कि कुछ वर्षो में बाल सम्बन्धी कानूनों में आमूल-चूल परिवर्तन हुये हैं। किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख व संरक्षण) अधिनियम-2015 व पॉक्सो अधिनियम-2012 मूल हैं। जो किशोर विधि का उल्लंघन करते हैं, ़कानून उन्हें बाल अपराधी नहीं कहता। चोरी, हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले 16 वर्षीय किशोर को वयस्क ही माना जायेगा। उसके साथ 18 वर्षीय युवक द्वारा किये गये अपराध के बराबर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि देश में निर्भया काण्ड के बाद ़कानून में बदलाव किये गये हैं। बच्चों की देखरेख में किशोर न्याय बोर्ड की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस मौके पर उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

4 जुआरी पकड़े

झाँसी : कोतवाली के उपनिरीक्षक राजीव कान्त ने चाँद गेट बाहर, सुलभ शौचालय के पीछे से जुआ खेलते हुये अवध किशोर, धर्मेन्द्र वाल्मीक, सुरेन्द्र रायकवार, निवासी नई बस्ती व सुनील रायकवार निवासी लाल कुर्ती को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6000 रुपये व ताश की गड्डी बरामद कर उनके विरुद्ध मु़कदमा दर्ज कर लिया है।

फाइल : दिनेश परिहार

समय : 8:10

24 अक्टूबर 2021

chat bot
आपका साथी