बीमार को चूना लगा गए नटवरलाल, मदद की लगा रही गुहार

फोटो : 24 जेएचएस 2 डॉ. ऋचा साहनी ::: - 25 लाख रुपये तक का उपचार दिलाने के नाम पर ले लिए 20 ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:38 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:38 PM (IST)
बीमार को चूना लगा गए नटवरलाल, मदद की लगा रही गुहार
बीमार को चूना लगा गए नटवरलाल, मदद की लगा रही गुहार

फोटो : 24 जेएचएस 2

डॉ. ऋचा साहनी

:::

- 25 लाख रुपये तक का उपचार दिलाने के नाम पर ले लिए 20 ह़जार रुपये

- दाने-दाने को मोहताज बीमार महिला, लड़ रही ़िजन्दगी की जंग

झाँसी : हँसती-खेलती ़िजन्दगी किस वक्त मुश्किलों में घिर जाए यह कह पाना मुश्किल है। कुछ ऐसी ही परिस्थितियों से घिर गई हैं सिविल लाइन्स निवासी डॉ. ऋचा साहनी। बीती साल उन्हें गम्भीर बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया और इसका उपचार करने के लिए वह भटक रही हैं। उनके जीवन में जो दुखदायी समय है वह तो ईश्वर द्वारा ली जा रही परीक्षा है, लेकिन मानवता को ताक पर रखकर कुछ लोगों ने उनके साथ इससे भी बुरा व्यवहार किया। उनसे स्वास्थ्य बीमा के नाम पर उपचार के लिए रखे रुपये भी हड़प ले गए। अब उनके पास इलाज के लिए कुछ भी नहीं बचा है।

सिविल लाइन देना बैंक वाली गली में किराये के कमरे में अपने इकलौते 15 वर्षीय बेटे के साथ रहने वालीं डॉ. ऋचा साहनी गम्भीर बीमारी से जूझ रही हैं। 7 साल पहले उनके पति का निधन हो गया था। वह ललितपुर के एक बड़े स्कूल में टीचर थीं। बीमारी की चपेट में आने के बाद उनकी नौकरी छूट गई। जो कुछ पैसा बचाया था, वह उपचार पर खर्च हो गया और कुछ मानवता को शर्मसार करने वालों ने लूट लिया। ऋचा बताती हैं कि कुछ दिन पहले उनके पास एक युवक आया, जिसने खुद को एक बड़ी बैंक का कर्मी बताते हुए उन्हें भरोसा दिया कि वह यदि उससे हेल्थ इंश्योरन्स ले लेती हैं तो उन्हें 25 लाख रुपये तक उपचार कराने की सुविधा मिलेगी। युवक की बात से ऋचा को लगा कि भगवान ने उनकी मदद के लिए फरिश्ता भेज दिया है, और उन्होंने माँ से उपचार के लिए माँगे 20 ह़जार रुपये युवक को दे दिए। उस दिन से लेकर आज तक वह युवक द्वारा बताई बैंक के कई चक्कर काट चुकी हैं, लेकिन उनको निराशा ही हाथ लगी। बैंक का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम कि किस व्यक्ति ने उन्हें पॉलसी बेची है। अब स्थिति यह है कि उपचार तो दूर, उनके पास अपने घर का किराया तक देने के पैसे नहीं हैं।

मदद की दरकार

कैंसर पीड़िता ने जागरण के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है कि जो भी व्यक्ति उनकी आर्थिक मदद करना चाहता है वह उनसे मोबाइल फोन 6392576466 पर सम्पर्क कर मदद कर सकता है।

फाइल : वसीम शेख

समय : 07 : 00

24 अक्टूबर 2021

chat bot
आपका साथी