डीआइजी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

फोटो : 23 बीकेएस 19 झाँसी : महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों से जानकारी लेते डीआइज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:20 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:20 PM (IST)
डीआइजी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
डीआइजी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

फोटो : 23 बीकेएस 19

झाँसी : महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों से जानकारी लेते डीआइजी।

:::

थाना समाधान दिवस

0 नवाबाद व सदर बा़जार थाना का निरीक्षण किया

झाँसी : शनिवार को सिटि सर्किल के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने नवाबाद व सदर बा़जार थाना का निरीक्षण कर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर इंस्पेक्टर को इसके निस्तारण के निर्देश दिये।

समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद डीआइजी ने पुलिस अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों ने बातचीत की और उन्हें मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण करने को कहा। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय, मिशन शक्ति के अन्तर्गत बनायी गयी महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से कहा कि पीड़िता महिला की धैर्य से पूरी बात सुनें। प्रार्थना पत्र को रजिस्टर्ड करने के बाद सम्बन्धित उपनिरीक्षक अथवा प्रभारी निरीक्षक को बतायें। विवेचना कर रहे अधिकारी से बातचीत कर पीड़िता को फोन करके मामले स्थिति से अवगत करायें, उसकी समस्या का जल्द निस्तारण हो। डीआइजी ने सभी से कोविड नियमों का पालन करते हुये कार्य करने के निर्देश दिये।

युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, धमकी दी

झाँसी : कोतवाली के दतिया गेट बाहर, गुलाम गौस खाँ पार्क के सामने निवासी भैयालाल कुशवाहा पुत्र रामचरण कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नई बस्ती में भवानी सिंह यादव, शैलेन्द्र सिंह यादव ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। मारपीट कर धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मु़कदमा दर्ज कर लिया है।

दहेज के लिए बहू का उत्पीड़न

झाँसी : प्रेमनगर के कृष्णा नगर कॉलनि, खेरा निवासी जाहर सिंह पुत्र स्व. रामचरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी सन्देश का विवाह काठ के पुल के पास, नगरा निवासी हरगोविन्द सिंह के साथ हुआ है। शादी के बाद से ही ससुराली जन दहेज की माँग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी हरगोविन्द सिंह, मुन्नी देवी, नेहा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गोद भराई में आया जेवर होटल से चोरी

झाँसी : रक्सा के ग्राम सिजवाहा निवासी मनोज यादव पुत्र जगदीश सिंह यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को रक्सा स्थित होटल से उसकी बेटी की गोद भराई का समारोह हो रहा था। अज्ञात व्यक्ति बेटी की गोद भराई में आये गले के 3 हार, 1 चेन व 3 अंगूठी चोरी कर ले गये। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मु़कदमा दर्ज कर लिया है।

मन्दिर हटाने की सूचना पर हंगामा

झाँसी : प्रेमनगर के हँसारी में स्थित मन्दिर की ़जमीन को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है। शनिवार को पुलिस प्रशासन की टीम मौका-मुआयना करने गयी थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने कह दिया गया कि मन्दिर हटाने की प्रक्रिया चल रही है। इस बात को लेकर वहाँ लोग एकत्र हो गये, हंगामा करने लगे। पुलिस ने उन्हें शान्त कराया।

फाइल : दिनेश परिहार

समय : 8 बजे

23 अक्टूबर 2021

chat bot
आपका साथी