उप्र ने केरल को बराबरी पर रोका

फोटो 23 बीकेएस 15 झाँसी : आपस में गेन्द छीनने का प्रयास करतीं तेलंगाना एवं त्रिपुरा की टीमें। ::

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:15 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 09:33 PM (IST)
उप्र ने केरल को बराबरी पर रोका
उप्र ने केरल को बराबरी पर रोका

फोटो 23 बीकेएस 15

झाँसी : आपस में गेन्द छीनने का प्रयास करतीं तेलंगाना एवं त्रिपुरा की टीमें।

:::

- तेलंगाना ने त्रिपुरा को 8-0 से हराया, झारखण्ड, दिल्ली, कर्नाटक, असम भी विजयी

झाँसी : मेजर ध्यानचन्द एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले जा रही 11वीं राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप के तीसरे दिन रोचक मुकाबले हुये। एक तरफ जहाँ दिल्ली को अण्डमान ऐण्ड निकोबार की टीम पर बड़े अन्तर से एकतरफा जीत मिली, वहीं उत्तर प्रदेश को केरल से ड्रॉ पर सन्तोष करना पड़ा।

शनिवार को खेले गये पहले मैच में हॉकी झारखण्ड ने हॉकी राजस्थान को 6-2, दूसरे मैच में दिल्ली हॉकी ने हॉकी अण्डमान ऐण्ड निकोबार को 21-0, तीसरे मैच में हॉकी कर्नाटक ने हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को 1-0, चौथे मैच में तेलगांना ने त्रिपुरा हॉकी को 8-0 से हराया। पाँचवाँ मैच बेहद करीबी रहा। उत्तर प्रदेश हॉकी और केरल हॉकी के बीच खेले गये इस मैच में दोनों ही टीमों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। बेहतर रक्षा पंक्ति और अटैकिंग का संगम इस मैच में सा़फ ऩजर आया। आखिरकार दोनों टीम को 1-1 गोल से बराबरी पर सन्तोष करना पड़ा। अन्तिम मैच में असम हॉकी ने जम्मू एवं कश्मीर को 6-0 से पराजित किया।

इन मैचों के अम्पायर वन्दना रघुवंशी, निर्माला डागर, रेनू बाला, प्रीति सिंह, श्वेता किशोर पाटिल, निशा देवी, भाग्यश्री प्रवीण अग्रवाल, विवेक सोनी, सौरभ शर्मा, अर्लोज्ड ़जेवियर, रमा प्रमोद पोटनीस, योगिता पासी, मोहित सिंह, नेपोलियन चनाबथामन, प्रियेश के गौड़ा, महेश्वर सिंह नेगी, राजन एक्का व मनीष कुमार द्विवेदी रहे। इसके पहले अपर नगर आयुक्त शादाब असलम एवं ़िजला पंचायतराज अधिकारी जगदीश राम गौतम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

24 अक्टूबर के मुकाबले

प्रात: 7 बजे : पूल डी - उड़ीसा बनाम छत्तीसगढ़।

प्रात: 8.45 बजे : पूल ई - पंजाब बनाम चण्डीगढ़।

प्रात: 10.30 बजे : पूल ई - आन्ध्र प्रदेश बनाम अरुणाचल।

अपराह्न 12.15 बजे: पूल ए - हरियाणा बनाम उत्तराखण्ड।

दोपहर 2 बजे : पूल बी - महाराष्ट्र बनाम गोवा।

दोपहर 3.45 बजे : पूल सी - मध्य प्रदेश बनाम गुजरात।

chat bot
आपका साथी