इस बार का करवाचौथ है कुछ खास

- 5 साल बाद बन रहा रोहिणी नक्षत्र, रविवार का शुभ योग झाँसी : इस बार करवाचौथ 24 अक्टूबर (रविवार) को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 01:03 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 01:03 AM (IST)
इस बार का करवाचौथ है कुछ खास
इस बार का करवाचौथ है कुछ खास

- 5 साल बाद बन रहा रोहिणी नक्षत्र, रविवार का शुभ योग

झाँसी : इस बार करवाचौथ 24 अक्टूबर (रविवार) को मनाया जायेगा। पति की लम्बी आयु की कामना के लिये रखा जाने वाला यह व्रत देश में काफी लोकप्रिय है। 5 साल बाद इस बार करवाचौथ पर खास योग बन रहा है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र होने के साथ रविवार का दिन होने के कारण सूर्य देव का भी व्रती महिलाओं को आशीर्वाद प्राप्त होगा। महानगर धर्माचार्य हरिओम पाठक के अनुसार इससे पहले 8 अक्टूबर 2017 को यह खास योग बना था। रविवार को सूर्य का दिन माना जाता है। करवाचौथ पर चन्द्रमा का पूजन किया जाता है। दोनों के संयोग को रोहिणी नक्षत्र खास बना रहा है।

शुभ मुहूर्त

कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रविवार की सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी, जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस दिन चाँद निकलने का समय 8 बजकर 43 मिनट होगा। पूजन के लिये शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 55 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

ऐसे करें पूजा

सुबह सूर्याेदय से पहले उठकर स्नान करें। इसके बाद सरगी के रूप में मिला भोजन करें, पानी पीयें और गणेशजी की पूजा कर निर्जला व्रत का संकल्प लें। इसके बाद करवाचौथ के चाँद का पूजन करने तक कुछ भी खाना-पीना वर्जित है। पूजा के लिये शाम के समय मिट्टी की एक वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना कर उस पर करवा रखें। एक थाली में धूप, दीप, चन्दन, रोली व सिन्दूर रखकर घी का दीपक जलाएं। पूजा चाँद निकलने के एक घण्टे पहले शुरू कर दें। इसके बाद चाँद के दर्शन कर व्रत खोलें।

chat bot
आपका साथी