भाजपा ने पूरे देश को ठगा है : डॉ. राजपाल कश्यप

फोटो : 22 जेएचएस 10 झाँसी : पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के साथ गर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:25 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:25 PM (IST)
भाजपा ने पूरे देश को ठगा है : डॉ. राजपाल कश्यप
भाजपा ने पूरे देश को ठगा है : डॉ. राजपाल कश्यप

फोटो : 22 जेएचएस 10

झाँसी : पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के साथ गरौठा के पूर्व विधायक।

:::

झाँसी : शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा पिछड़ा वर्ग एवं सामाजिक न्याय जन-चेतना यात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया।

डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा योगी आदित्यनाथ सरकार और प्रशासन के मुख्यमन्त्री हैं, जनता के नहीं। पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि देश व प्रदेश के किसानों के साथ भाजपा सरकार अन्याय कर रही है। सपा सरकार में अखिलेश यादव ने लैपटॉप दिए और योगी सरकार ने प्रदेश की जनता को लॉलीपॉप दिया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश एक बार फिर विकास की राह पर चल पड़ेगा। कार्यक्रम में सपा महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खान, एमएलसी प्रतिनिधि आरती निरंजन, जयप्रकाश आर्य, विजय कुशवाहा, मिर्जा करामत बेग, अशोक सेन, रोहित यादव, अमित कुशवाहा, भगवत राजपूत, रोशन राजा आदि उपस्थित रहे। पार्टी के पूर्व प्रवक्ता शकील खान ने संचालन किया।

फाइल : वसीम शेख

समय : 09 : 45

22 अक्टूबर 2021

chat bot
आपका साथी