डॉ. प्रवीण जैन एफआरसीपी फैलोशिप से सम्मानित

फोटो : 22 जेएचएस 1 डॉ. प्रवीण जैन ::: झाँसी : वर्ष 1979 में मेडिकल साइंस की सर्वोच्च डिग्री ड

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 09:24 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 09:24 PM (IST)
डॉ. प्रवीण जैन एफआरसीपी फैलोशिप से सम्मानित
डॉ. प्रवीण जैन एफआरसीपी फैलोशिप से सम्मानित

फोटो : 22 जेएचएस 1

डॉ. प्रवीण जैन

:::

झाँसी : वर्ष 1979 में मेडिकल साइंस की सर्वोच्च डिग्री डीएम (हृदय रोग विज्ञान) प्राप्त हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण जैन को रॉयल कॉलिज ऑफ फि़िजशन ऑफ एडिनबरा युनाइटेड किंगडम की फैलोशिप (एफआसीपी) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके चिकित्सा क्षेत्र में लगातार दिए जा रहे योगदान के लिए दिया गया है।

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलिज में हृदय रोग विशेषज्ञ के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके वर्ष 2011 में प्रोफेसर ऑफ कार्डियॉलजि के पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ. प्रवीण जैन को इसके पहले अमेरिकन कॉलिज ऑफ कार्डियॉलजि की प्रतिष्ठित फैलोशिप के साथ ही कई और सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. जैन एकमात्र ऐसे चिकित्सक हैं, जिन्हें प्रदेश के राज्यपाल द्वारा 'प्रोफेसर एमेरिट्स' की उपाधि प्रदान की गई है।1981-82 में भारत सरकार ने डॉ. जैन को कॉमनवेल्थ फैलोशिप प्रदान कर हृदय रोग की उच्चस्तरीय ट्रेनिंग के लिए इंग्लैण्ड भेजा था। डॉ. जैन हृदय रोग की संस्था आइसीसी, आइएसई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्डियॉलजिकल सोसायटि ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

फाइल : वसीम शेख

समय : 06 : 40

22 अक्टूबर 2021

chat bot
आपका साथी