महिला हॉकी चैम्पिनयनशिप में गोलों की बारिश

फोटो 22 बीकेएस 6 झाँसी : पुडूचेरी की टीम के गोल पोस्ट में गेन्द हिट करने की कोशिश करती हरियाणा की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:38 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:58 PM (IST)
महिला हॉकी चैम्पिनयनशिप में गोलों की बारिश
महिला हॉकी चैम्पिनयनशिप में गोलों की बारिश

फोटो 22 बीकेएस 6

झाँसी : पुडूचेरी की टीम के गोल पोस्ट में गेन्द हिट करने की कोशिश करती हरियाणा की खिलाड़ी।

:::

फोटो 22 बीकेएस 8

मैच खेलती बिहार व महाराष्ट्र की टीम।

::

- राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप के दूसरे दिन हरियाणा, उड़ीसा, मप, पंजाब, चण्डीगढ़, महाराष्ट्र की एकतरफा जीत

झाँसी : हॉकी इण्डिया एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में स्थानीय मेजर ध्यानचन्द एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही 11वीं राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप के दूसरे दिन गोलों की बारिश हुयी। हरियाणा, उड़ीसा, मप्र एवं पंजाब ने अपने प्रतिद्वन्दि्वयों के खिलाफ गोलों की ऐसी झड़ी लगायी कि विपक्षी टीम सिर्फ ताकती रह गयीं।

शुक्रवार को खेले गये पहले मैच में उड़ीसा ने हॉकी हिमाचल को 18-0, दूसरे मैच में हॉकी पंजाब ने हॉकी आन्ध्र प्रदेश को 12-0, तीसरे मैच में हॉकी चण्डीगढ़ ने हॉकी अरुणाचल को 5-0, चौथे मैच में हॉकी हरियाणा ने एलई पुडूचेरी को 25-0, पाँचवें मैच में हॉकी महाराष्ट्र ने हॉकी बिहार को 7-0 एवं अन्तिम मैच में हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी बंगाल को 15-0 से पराजित की। इन मैचों की अम्पायर वन्दना रघुवंशी, निर्मला डागर, रेणु बाला, प्रीति सिंह, श्वेता किशोर पाटिल, निशा देवी, भाग्यश्री प्रवीण अग्रवाल, रमा प्रमोद पोटनीस, योगिता पासी, मोहित सिंह, नेपोलियन चनाबथामन, प्रियेश के गोडा, महेश्वर सिंह नेगी, राजन एक्का व मनीष कुमार द्विवेदी रहे।

इसके पहले महापौर रामतीर्थ सिंघल एवं उप्र हॉकी की कोषाध्यक्ष निशा मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

23 अक्टूबर के मैच

प्रात: 7 बजे : पूल एफ- उत्तराखण्ड बनाम राजस्थान।

प्रात: 8.45 बजे : पूल एफ - दिल्ली बनाम अण्डमान निकोबार।

प्रात: 10.30 बजे : पूल जी- कर्नाटक बनाम तमिलनाडु।

अपराह्न 12.30 बजे : पूल जी-त्रिपुरा बनाम तेलंगाना।

दोपहर 2 बजे : पूल एच- उत्तर प्रदेश बनाम केरल।

दोपहर 3.45 बजे : पूल एच- असम बनाम जम्मू एवं कश्मीर।

फोटो 22 जेएचएस 9

अदिति शर्मा

:::

झाँसी की अदिति यूपी की सीनियर क्रिकेट टीम में चयनित

झाँसी : झाँसी की महिला क्रिकेट खिलाड़ी अदिति शर्मा का चयन उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला क्रिकेट टीम के लिए हुआ है।

झाँसी ़िजला क्रिकेट असोसिएशन के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि 2010 से लगातार उत्तर प्रदेश के लिये खेल रही अदिति टी- 20 राष्ट्रीय महिला चैलेंजर्स व एक दिवसीय सीनियर महिला चैलेंजर ट्रोफी में प्रतिभाग करने के साथ उत्तर प्रदेश की अण्डर 23 व सीनियर महिला टीम की कमान सँभाल चुकी हैं।

फोटो 22 जेएचएस 8

अर्पित साहू

:::

अर्पित, संचित का कूचबिहार ट्रोफी कैम्प में चयन

झाँसी के अर्पित साहू व संचित यादव का चयन अण्डर 19 कूचबिहार ट्रोफी के सम्भावित खिलाड़ियों के लिए लगने वाले उप्र के कैम्प लिए हुआ है। कैम्प 24 से 30 अक्टूबर तक कमला क्लब कानपुर मे लगाया जायेगा।

वॉलिबॉल टूर्नामेण्ट 24 से

झाँसी : विवेक फ्रेण्ड्स वॉलिबॉल अकैडमि एवं विवेक निरंजन मेमोरियल फाउण्डेशन के तत्वावधान में विवेक निरंजन स्मृति अखिल भारतीय वॉलिबॉल टूर्नामेण्ट 24 से 25 अक्टूबर तक आर्य कन्या महाविद्यालय के सामने स्थित एपीजे अब्दुल कलाम क्रीड़ा स्थल पर होगा।

टूर्नामेण्ट समिति के रामकिशन निरंजन एवं अवधेश निरंजन ने बताया कि टूर्नामेण्ट का उद्घाटन 24 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे किया जायेगा। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 25 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे होगा। टूर्नामेण्ट में अयोध्या, जयपुर, बिलासपुर, पुलिस अकैडमि ग्वालियर, पानीपत, गोरखपुर, विवेक अकैडमि झाँसी, जिला वॉलिबॉल संघ झाँसी की टीमें भाग लेंगी।

झाँसी की बॉक्सर इमरोज क्वॉर्टर फाइनल में

झाँसी : हरियाणा के हिसार में खेली जा रही पाँचवीं एलीट राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में झाँसी की इमरोज खान ने उप्र की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुये क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। उसने अपने अन्तिम अहम मुकाबले में महाराष्ट्र की स्नेहा सतपाल को एकतरफा मुकाबले में मात दी। ़िजला बॉक्सिंग संघ के सचिव अब्दुल हमीद ने बताया कि इमरोज का मुकाबला क्वॉर्टर फाइनल में महाराष्ट्र की आकांक्षा गिरी से होगा।

chat bot
आपका साथी