बीयू की शाम्भवी व ईशु ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक तालिका में बनाया स्थान

- उत्तर प्रदेश पर्यटन माइण्ड शेयर युवा महोत्सव ने किया था आयोजन झाँसी : उत्तर प्रदेश पर्यटन माइण्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:07 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:07 PM (IST)
बीयू की शाम्भवी व ईशु ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक तालिका में बनाया स्थान
बीयू की शाम्भवी व ईशु ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक तालिका में बनाया स्थान

- उत्तर प्रदेश पर्यटन माइण्ड शेयर युवा महोत्सव ने किया था आयोजन

झाँसी : उत्तर प्रदेश पर्यटन माइण्ड शेयर द्वारा विगत माह आयोजित युवा महोत्सव के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। इसमें बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के बीए ऑनर्स सोशल वर्क द्वितीय वर्ष की छात्रा शाम्भवी ठाकुर ने युवा गायन में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही बीए ऑनर्स अंग्रे़जी द्वितीय वर्ष के छात्र ईशु पाण्डेय ने युवा आर्ट वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में पर्यटन के प्रति जागरूकता पैदा करना था। अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. सुनील काबिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन माइण्ड शेयर युवा महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में देशभर के कई विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया था।

फाइल : वसीम शेख

समय : 07 : 40

20 अक्टूबर 2021

chat bot
आपका साथी