हॉकी की जंग को झाँसी तैयार

फोटो 20 बिपिन 12 झाँसी : ध्यानचन्द स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप की तैयारियाँ देखत

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:59 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:59 PM (IST)
हॉकी की जंग को झाँसी तैयार
हॉकी की जंग को झाँसी तैयार

फोटो 20 बिपिन 12

झाँसी : ध्यानचन्द स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप की तैयारियाँ देखते सीडीओ।

:::

फोटो 20 जेएचएस 10

उप्र की चयनित टीम।

:::

- राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप आज से

- वर्चस्व के लिए 29 टीम के बीच होगा मुकाबला

झाँसी : 11वीं राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप के लिये मेजर ध्यानचन्द एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम तैयार है। यहाँ पूरी व्यवस्थाएं कर ली गयी हैं। 21 अक्टूबर से इस मैदान पर 29 टीम के बीच नैशनल चैम्पियन बनने की जंग शुरू हो जायेगी।

हॉकी इण्डिया ने इस बार राष्ट्रीय महिला चैम्पियनशिप की मेजबानी झाँसी को सौंपी है। चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, उत्तराखण्ड, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, पंजाब, चण्डीगढ़, आन्ध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, झारखण्ड, राजस्थान, दिल्ली, अण्डमान एवं निकोबार, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, केरल, असम व जम्मू-कश्मीर की टीम भाग ले रही हैं। टीम के ठहरने की व्यवस्था पैरा मेडिकल कॉलिज एवं बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में की गयी है। 30 अक्टूबर तक चलने वाले इस टूर्नामेण्ट का उद्घाटन 21 अक्टूबर को प्रात: 6.30 बजे प्रदेश के खेल राज्य मन्त्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा खेल निदेशक आरपी सिंह की अध्यक्षता में किया जायेगा। 7 बजे पहला मैच खेला जायेगा। पहले दिन 6 मैच खेले जाएंगे।

सीडीओ ने तैयारियों को परखा

मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार आज अपराह्न लगभग 12.30 बजे ध्यानचन्द स्टेडियम पहुँचकर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप की तैयारियों को देखा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक संजय पाण्डेय एवं प्रभारी नगर मैजिस्ट्रेट गुलाब सिंह भी साथ रहे।

उप्र टीम की कमान रितु को

चैम्पियनशिप के लिये उप्र की 18 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया है। टीम में चन्दा राय (गोलकीपर), शिवानी सिंह सैनी, जया शुक्ला, सृष्टि प्रभा चतुर्वेदी, रितु सिंह (कप्तान), राखी राठौर, नीलांजलि राय, दीपिका राय, पल्लवी कुमारी, सोनल तिवारी, श्रेया सिंह, सुनीता यादव, अंशिका सिंह, अर्चना भारद्वाज, अनुराधा पाल, हेमा नवैत, अन्नु कुमारी एवं करीना कुमारी (गोलकीपर) को शामिल किया गया है। इसमें शिवानी सिंह सैनी, सुनीता यादव, पल्लवी कुमारी, अर्चना भारद्वाज व सोनल तिवारी राष्ट्रीय कैम्प कर चुकी हैं।

बीच में बॉक्स

:::

आज के मैच

प्रात: 7 बजे : पूल एफ - हॉकी झारखण्ड बनाम दिल्ली हॉकी।

प्रात: 8.45 बजे : पूल एफ - हॉकी राजस्थान बनाम हॉकी अण्डमान ऐण्ड निकोबार।

10.15 बजे : पूल जी - हॉकी कर्नाटक बनाम तेलंगाना हॉकी।

अपराह्न 12 बजे : पूल जी - हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु बनाम त्रिपुरा हॉकी।

1.45 बजे : पूल एच - उप्र हॉकी बनाम असम हॉकी।

3.30 बजे : पूल एच - केरल हॉकी बनाम हॉकी जम्मू-कश्मीर।

टीपीएल : मोठ, मऊरानीपुर, बंगरा विजयी

झाँसी : विवेक फ्रेण्ड्स वॉलिबॉल अकैडमि एवं विवेक निरंजन मेमोरियल फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुन्देलखण्ड महाविद्यालय में खेले जा रहे टीचर्स प्रीमियर लीग के पाँचवें दिन के मैचों का शुभारम्भ मनरेगा लोकपाल चन्द्रकान्त रावत ने किया। अध्यक्षता ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउण्डेशन के सचिव संजीव सरावगी ने की ।

बुधवार को पहले मैच में मोठ ने ललितपुर को 8 रन, दूसरे मैच में मऊरानीपुर ने बामौर को 36 रन, तीसरे मैच में बंगरा ने गुरसराय को 26 रन से पराजित किया। संचालन रामकिशन निरंजन ने किया।

chat bot
आपका साथी