महिला की उपचार के दौरान मौत

0 मायके पक्ष ने दामाद पर लगाया आरोप, उत्पीड़न से हुई थी बीमार झाँसी : अस्पताल में भर्ती महिला की ब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:19 PM (IST)
महिला की उपचार के दौरान मौत
महिला की उपचार के दौरान मौत

0 मायके पक्ष ने दामाद पर लगाया आरोप, उत्पीड़न से हुई थी बीमार

झाँसी : अस्पताल में भर्ती महिला की बुधवार की तड़के उपचार के दौरान मौत हो गयी। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि दामाद के उत्पीड़न से वह बीमार हो गयी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली के लक्ष्मी गेट बाहर, काली मन्दिर के मन्दिर निवासी आरती (32) पत्‍‌नी भगवती शरण की 4 बेटियाँ व 1 बेटा है। आरती 18 अक्टूबर को बीमार हो गयी थी, परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी। परिजन शव घर ले जाकर अन्तिम यात्रा की तैयारी करने लगे। इसी दौरान आरती के पिता चिरगाँव के करगुवाँ निवासी बनमाली ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी नातिन खुशबू ने मोबाइल से फोन करके बताया कि मम्मी का देहान्त हो गया है। उनको अन्तिम संस्कार के लिए ले जा रहे हैं। बनमाली ने आरोप लगाया कि 18 अक्टूबर को दामाद ने बेटी की मारपीट कर दी थी, जिससे वह बीमार हो गयी थी, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

2 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

झाँसी : त्रयोदशी में शामिल होने जा रहे 2 युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बड़ागाँव के मोहल्ला तकियापुरा निवासी रामलाल कुशवाहा पुत्र आशाराम प्लमर थे। बीती रात वह त्रयोदशी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हाइ-वे पर सड़क पार करने के दौरान चार-पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हें मेडिकल कॉलिज लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- कटेरा के मोहल्ला खौरयाना निवासी ब्रजेश पुत्र परशुराम बीती शाम त्रयोदशी में शामिल होने के लिए ग्राम पड़रा गया था। वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी पड़रा से कटेरा के बीच चार-पहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया गया, जहाँ उसने दम तोड़ दिया।

फोटो : 20 बीकेएस 18

झाँसी : मुक्तिधाम में पिता का अन्तिम संस्कार करती बेटी। -जागरण

:::

बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि

झाँसी : श्याम चौपड़ा स्थित मुक्तिधाम में बुधवार को अन्तिम यात्रा में शामिल होने आये लोगों की आँख उस समय नम हो गयीं, जब बेटी ने विधिवत संस्कार कर पिता को मुखाग्नि दी। शहर के डड़ियापुरा, देवलाल चौबे का अखाड़ा निवासी मुकेश साहू (38) पुत्र बालकिशन साहू (इमलिया वाले) इलेक्ट्रिशन थे। उनकी 2 बेटियाँ ही हैं। 3 दिन पहले उनकी तबीयत खराब हो गयी। उपचार कराया गया, लेकिन बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। श्याम चौपड़ा स्थित मुक्ति धाम में 9 वर्षीय बड़ी बेटी प्रतीक्षा ने अन्तिम संस्कार कर पिता को मुखाग्नि दी।

फाइल : दिनेश परिहार

समय : 6:30

20 अक्टूबर 2021

chat bot
आपका साथी