नगर में आज

प्रणाम धर्म कलश यात्रा हरे कृष्णा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:38 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:38 PM (IST)
नगर में आज
नगर में आज

प्रणाम

धर्म

कलश यात्रा

हरे कृष्णा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा श्री गोविन्द गौशाला से यदुविलास पैलेस होटल (ओरछा तिगैला) तक प्रात: 10 बजे।

अन्य

वाहन रैली

वाल्मीकि जयन्ती अवसर पर नगर निगम परिसर से वाहन रैली अपराह्न 1 बजे।

फोटो : शिवपाल की हाफ कॉलम

:::

शिवपाल सिंह आज आएंगे

झाँसी : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के पूर्व मन्त्री शिवपाल सिंह यादव 18 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे यहाँ आ रहे हैं। पार्टी के ़िजलाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह झाँसी आ रहे हैं। वह यहाँ सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे और सुबह रवाना हो जाएंगे।

बौद्ध धम्म संगोष्ठी में बौद्ध धम्म इतिहास पर मन्थन

झाँसी : बौद्ध धम्म संगोष्ठी में आज उपाली सन्देश के छठे अंक का विमोचन किया गया। इस दौरान बौद्ध धम्म और दर्शन का विश्व पर प्रभाव, बुन्देलखण्ड में बौद्ध धम्म का इतिहास, थेरवाद व अन्य धम्म विचारधारा के समन्वय पर अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं तथा साधना व विपश्ना की विधियों पर वैज्ञानिक महत्व पर चर्चा की गयी।

संगोष्ठी में उपाली राजगृह मुख्यालय के अधीन आने वाले बुद्ध विहारों के भिक्खु व श्रामणेर शामिल रहे। इस दौरान आनन्द सिंह, पूर्व एमएलसी तिलक चन्द्र अहिरवार, अरुण कुमार, राजश्री, पुष्पलता, विनोद भगौरिया, डॉ. प्रमोद कुमार, दिनेश गौतम, राकेश बौद्ध व अनिता बौद्ध आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता संयोजक भिक्खु उपाली थेरो ने की। डॉ. भिक्खु सुमेध थेरो ने संचालन किया।

फाइल-रघुवीर

17 अक्टूबर 21

chat bot
आपका साथी