फ्लैग मार्च कर कराया सुरक्षा का एहसास

फोटो : 17 जेएचएस 9 झाँसी : फ्लैग मार्च करती पुलिस। ::: झाँसी : महर्षि वाल्मीकि जयन्ती, बारावफा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:58 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:58 PM (IST)
फ्लैग मार्च कर कराया सुरक्षा का एहसास
फ्लैग मार्च कर कराया सुरक्षा का एहसास

फोटो : 17 जेएचएस 9

झाँसी : फ्लैग मार्च करती पुलिस।

:::

झाँसी : महर्षि वाल्मीकि जयन्ती, बारावफात एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए एसएसपी शिवहरी मीणा के निर्देशन एरिया डोमिनेशन के तहत फ्लैग मार्च कर पुलिस ने सभी को सुरक्षा का एहसास कराया गया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) विवेक त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष चन्द्र सोनकर, सीओ (सिटि) राजेश कुमार सिंह, सीओ टहरौली अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देवेश शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना पूनम शर्मा, प्रभारी निरीक्षक नवाबाद संजय शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक सीपरी बा़जार लोकेन्द्र सिंह ने मय पुलिस बल, 2 प्लाटून पीएसी एवं लगभग 100 सिपाहियों के साथ दंगा नियन्त्रण उपकरणों से लैस होकर पैदल मार्च किया। यह मार्च कोतवाली अन्तर्गत गोविन्द चौराहा से शुरू होकर बाहर सैंयर गेट, ओरछा गेट, सुभाषगंज, खोया मण्डी, बड़ा बा़जार, बिसाती बाजार, मालिनों का तिराहा, गन्दीगर का टपरा, सिन्धी तिराहा से मिनर्वा चौराहा तक हुआ।

मदन यादव

समय- 7.50

17 अक्टूबर

chat bot
आपका साथी