शली के सम्मान को आतुर झाँसी

- फ्लाइट छूटने से तय समय पर नहीं आयी झाँसी की बेटी - आज 10 बजे से होगा सम्मान समारोह झाँसी : नैर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 01:00 AM (IST)
शली के सम्मान को आतुर झाँसी
शली के सम्मान को आतुर झाँसी

- फ्लाइट छूटने से तय समय पर नहीं आयी झाँसी की बेटी

- आज 10 बजे से होगा सम्मान समारोह

झाँसी : नैरोबी में हुयी विश्व जूनियर ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर सबके दिल में बसने वाली झाँसी की बेटी शैली सिंह का सम्मान समारोह 17 अक्टूबर को किया जायेगा। उसे पलकों पर बिठाने के लिये तैयारियाँ पूरी कर ली गयी हैं।

बंगलुरु में अन्तर्राष्ट्रीय ऐथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज से प्रशिक्षण ले रही लम्बी कूद की पदकधारक शैली सिंह झाँसी के पारीछा में जन्मी हैं। विपन्न परिवार में जन्मी शैली के सम्मान में एक समारोह ़िजला ऐथलेटिक्स संघ द्वारा दीनदयाल सभागार में 17 अक्टूबर (रविवार) को होना है। इसके लिये पहले अपराह्न 3 बजे का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन ऐन वक्त पर इसी समय दूसरा कार्यक्रम तय हो जाने के कारण शैली का सम्मान समारोह अब 17 अक्टूबर को ही प्रात: 10 किया जायेगा। शैली को आज अपनी कोच अंजू बॉबी जॉर्ज के साथ हवाई मार्ग से ग्वालियर होते हुये झाँसी आना था, लेकिन फ्लाइट मिस हो गयी।

chat bot
आपका साथी