आओ हँस लें : 17 अक्टूबर 2021 के अंक के लिए

शादी में दुल्हन का एक्स बॉयफ्रेण्ड भी आया- दुल्हन के पिता (एक्स-बॉयफ्रेण्ड से)- आप कौन हैं? एक्स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:24 PM (IST)
आओ हँस लें : 17 अक्टूबर 2021 के अंक के लिए
आओ हँस लें : 17 अक्टूबर 2021 के अंक के लिए

शादी में दुल्हन का एक्स बॉयफ्रेण्ड भी आया-

दुल्हन के पिता (एक्स-बॉयफ्रेण्ड से)- आप कौन हैं?

एक्स-बॉयफ्रेण्ड- जी मैं सेमीफाइनल में बाहर हो गया था, अब फाइनल देखने आया हूँ।

:::

मोटू- जब गर्लफ्रेण्ड नारा़ज हो जाए तो उसे मनाने के लिए क्या करना चाहिए?

पतलू- उसकी आधार कार्ड वाली तस्वीर को भी 'नाइस पिक' लिख देना, बस तेरा काम हो जाएगा।

:::

बच्चा- पापा, हमारे पड़ोसी बहुत गरीब हैं।

पापा- तुम्हें कैसे पता?

बच्चा- उनके बच्चे ने दो रुपये का सिक्का क्या निगल लिया, उसकी मम्मी का तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

:::

सोनू- आज सुबह मेरे मन में विचार आया कि..

मोनू- क्या?

सोनू- आज कुछ तूफानी करते हैं।

मोनू- फिर तूने क्या किया?

सोनू : करना क्या था, साइकिल निकाली और पेट्रोल भराने चले गये।

:::

अर्ज किया है-

वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाना भी रायता फैलाने जैसा होता है। क्योंकि लगाया किसी के लिए जाता है, फील कोई और करता है और चोरी कोई और।

chat bot
आपका साथी