प्रधानमन्त्री के सामने दुर्ग में घूमती-फिरती ऩजर आएंगी रानी!

फाइल फोटो ::: 0 ले़जर तकनीक से होगा लाइट ऐण्ड साउण्ड शो का प्रदर्शन 0 युद्ध का भी होगा सजीव प्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 01:00 AM (IST)
प्रधानमन्त्री के सामने दुर्ग में घूमती-फिरती ऩजर आएंगी रानी!
प्रधानमन्त्री के सामने दुर्ग में घूमती-फिरती ऩजर आएंगी रानी!

फाइल फोटो

:::

0 ले़जर तकनीक से होगा लाइट ऐण्ड साउण्ड शो का प्रदर्शन

0 युद्ध का भी होगा सजीव प्रदर्शन

0 स्मार्ट सिटि योजना से 20 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा शो

0 अभी पुरानी पद्धति से होता है प्रसारण

झाँसी : प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जब दुर्ग में लाइट ऐण्ड साउण्ड शो देखेंगे तो उन्हें रानी लक्ष्मीबाई का स्वरूप घूमता-फिरता ऩजर आएगा। युद्ध के दृश्य ऐसे दिखेंगे मानों आँखें इन घटनाओं की वास्तव में साक्षी हों। यह सम्भव होगा ले़जर तकनीक से प्रसारित होने वाले लाइट ऐण्ड साउण्ड शो से, जिसे शुरू करने की तैयारी नगर निगम ने कर ली है। जल्द ही इसकी ट्रायल होने जा रही है।

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के पराक्रम से लोगों को अवगत कराने के लिए ऐतिहासिक दुर्ग में प्रतिदिन लाइट ऐण्ड साउण्ड शो का प्रसारण किया जाता है। अभी झाँसी विकास प्राधिकरण द्वारा शाम के समय 1 घण्टे के शो का संचालन किया जाता है। यह शो एकदम साधारण है, जिसमें सिर्फ दीवार पर लाइटिंग के साथ बैक ग्राउण्ड आवा़ज के माध्यम से घटनाक्रम का वर्णन किया जाता है। अब इस शो को अपग्रेड करने की तैयारी की गई है। स्मार्ट सिटि योजना से 20.51 करोड़ की लागत से ले़जर लाइट ऐण्ड साउण्ड शो तैयार किया जा रहा है। इसक्री स्क्रिप्ट लिख ली गई है। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के आने से पहले दुर्ग में यह नई तकनीक पर आधारित शो का प्रसारण शुरू कर दिया जाएगा।

मीता वशिष्ठ की आवा़ज में गूँजेगा- 'मैं अपनी झाँसी नहीं दूँगी'

स्मार्ट सिटि योजना से तैयार किए जा रहे ले़जर लाइट ऐण्ड साउण्ड शो में बैक ग्राउण्ड आवा़ज बदल दी गई है। पराक्रम की पटकथा सिने अभिनेता कबीर वेदी की आवा़ज में गूँजेगी तो रानी के सम्वाद को अभिनेत्री मीता वशिष्ठ की आवा़ज दी गई है। अभी चलने वाले शो में ओमपुरी व सुष्मिता सेन की आवा़ज दी गई है।

फोटो हाफ कॉलम

:::

इन्होंने कहा

'दुर्ग में ले़जर तकनीक से लाइट ऐण्ड साउण्ड शो कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्मार्ट सिटि योजना से 20.51 करोड़ की लागत से शो तैयार किया जा रहा है। प्रधानमन्त्री के समक्ष नए शो का प्रसारण किया जाएगा। इसमें अभिनेता कबीर वेदी व अभिनेत्री मीता वशिष्ठ की आवा़ज ली गई है।'

0 शादाब असलम

अपर नगर आयुक्त

फाइल : राजेश शर्मा

chat bot
आपका साथी