बिजली : सिंचाई के लिए किसानों को दिए जाएंगे अस्थाई संयोजन

- रबी की ़फसल के लिए 3 महीने की वैधता होगी झाँसी : किसानों को सिंचाई के लिए विद्युत मोटर चलानी हो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 06:31 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 09:55 PM (IST)
बिजली : सिंचाई के लिए किसानों को दिए जाएंगे अस्थाई संयोजन
बिजली : सिंचाई के लिए किसानों को दिए जाएंगे अस्थाई संयोजन

- रबी की ़फसल के लिए 3 महीने की वैधता होगी

झाँसी : किसानों को सिंचाई के लिए विद्युत मोटर चलानी होती है। इसके लिए विद्युत विभाग द्वारा उन्हें अस्थाई संयोजन दिए जाते हैं। इनकी वैधता 3 माह की होती है। झाँसी के विद्युत वितरण मण्डल ग्रामीण कार्यालय में यह संयोजन दिए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि रबी की फसल की बुआई शुरू हो रही है। विद्युत विभाग इस बार भी किसानों को अस्थाई उपभोक्ताओं को विद्युत संयोजन देने जा रहा है। झाँसी के अधीक्षण अभियन्ता ग्रामीण जेपीएन सिंह ने बताया कि नवम्बर की शुरूआत से इस प्रकार के अस्थाई संयोजनों को दिए जाने की प्रक्रिया ते़ज हो जाएगी। इसके लिए प्रति हॉर्स पावर 530 रुपए प्रतिमाह की दर से चार्ज लिया जाता है। इसके अलावा विद्युत सुरक्षा निदेशालय का शुल्क भी लिया जाता है। ये अस्थाई संयोजन अधिकतम 3 माह के लिए मान्य होता है। इसके बाद स्वत: ही इस संयोजन को समाप्त मान लिया जाता है। जो भी किसान संयोजन लेने के इच्छुक हैं, वे उनके कार्यालय में आकर आवेदन कर सकते हैं। शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। शुल्क जमा होते ही तत्काल संयोजन दिया जाएगा।

मदन यादव

समय- 5.20 बजे

14 अक्टूबर

chat bot
आपका साथी